नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को 71 प्रमुख हस्तियों को देश के नागरिक पुरस्कारों से समानित किया है। दरअसल 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लगभग 139 प्रतिष्ठित व्यक्तियों का नाम इस पुरुस्कार के लिए नामित किया गया था। वहीं इनमें से 71 लोगों को कल राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया है। इस दौरान राष्ट्रपति भवन के भव्य दरबार हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में ये पुरस्कार प्रदान किया गया है। इसके अलावा एक अलग समारोह में शेष लोगों को ये अलंकरण प्रदान किया है। आपको बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू ने इन सभी हस्तियों को पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण पुरस्कार प्रदान किया है।
इन्हें मिला पद्म पुरस्कार:
इन हस्तियों लिस्ट में क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन, वरिष्ठ अभिनेता व निर्देशक शेखर कपूर, वायलिन वादक लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम, हॉकी खिलाड़ी पी.आर. श्रीजेश, तेलुगु सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण, एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और एआईजी हॉस्पिटल्स के अध्यक्ष डी. नागेश्वर रेड्डी, सहित कई प्रमुख हस्तियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया है। वहीं पुरस्कार पाने वालों में चारों को मलयालम लेखक और फिल्म निर्देशक एम.टी. वासुदेवन नायर (मरणोपरांत) सुजुकी (मरणोपरांत) और सुब्रमण्यम, रेड्डी पद्म विभूषण प्रदान किए गए हैं।
इन 10 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को मिला पद्म भूषण:
वहीं इनमें से 10 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को पद्म भूषण प्रदान किया गया है। जिसमें सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत), पूर्व हॉकी खिलाड़ी श्रीजेश, बालकृष्ण कपूर, जाइडस लाइफसाइंसेज के चेयरपर्सन पंकज पटेल, तमिल अभिनेता एस. अजित कुमार और पंकज उधास (मरणोपरांत) और भारतीय-अमेरिकी इंजीनियर विनोद धाम भी इसमें शामिल हैं, जिन्हें ‘पेंटियम का जनक’ कहा जाता है।
पद्मश्री 57 हस्तियों को मिला:
इसके अलावा इस अवसर पर पद्मश्री से 57 प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया। इनमें उद्योगपति पवन कुमार गोयनका,भारतीय स्टेट बैंक की पूर्व अध्यक्ष अरुंधति भट्टाचार्य, कुशल कठपुतली कलाकार भीमाव्वा डोड्डाबलप्पा शिलेक्याथरा और मराठी लेखक व वन्यजीव शोधकर्ता मारुति भुजंगराव चितमपल्ली शामिल हैं। बतादें कि शिलेक्याथरा ’ (चमड़े की कठपुतली) कला यानी ‘तोगालू गोम्बेयाता का अभ्यास करने वाली पहली महिलाओं की लिस्ट में भी शामिल है। इसके साथ ही पंजाबी गायक जसपिंदर नरूला कौल और एसजीपीजीआई व एम्स के पूर्व निदेशक ए.के. महापात्रा को भी पद्म श्री दिए गए हैं। पद्म पुरस्कार इस वर्ष 30 गुमनाम नायकों को भी दिया गया है, इसमें जिनमें लीबिया लोबो सरदेसाई उम्र (100 वर्ष) भी शामिल हैं, उन्होंने गोवा के स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, और 1955 में लोगों को पुर्तगाली शासन के खिलाफ एकजुट करने के लिए भूमिगत रेडियो स्टेशन - ‘वोज दा लिबरडेड (स्वतंत्रता की आवाज)’ की एक जंगली क्षेत्र में सह-स्थापना की थी।
इस क्षेत्रों में दिए गए पुरस्कार :
जानकारी के मुताबिक ये पुरस्कार विशेष रूप से सामाजिक कार्य, कला,सार्वजनिक मामले, इंजीनियरिंग, विज्ञान, उद्योग, व्यापार, साहित्य, और चिकित्सा, खेल, सिविल सेवा और शिक्षा आदि क्षेत्र में दिए जाते हैं। जिसमें से पद्म विभूषण विशिष्ट सेवा और सिविल सेवा के लिए, और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए पद्म श्री इसके अलावा उच्च स्तर की विशिष्ट सेवा देने के लिए पद्म भूषण प्रदान किया जाता है।