गुना: मध्य प्रदेश के गुना से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां नरखेड़ गांव के पास शनिवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में 04 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी मृतक 2 बाइक में सवार होकर अपने काम पर जा रहे थे। इस दौरान गाड़ियों की आमने सामने टक्कर होने के चलते सभी की मौके पर मौत हो गई।
दोपहर करीब 3.30 बजे के करीब हुआ हादसा
हादसा शनिवार शाम करीब 3:30 बजे मधुसूदनगढ़ इलाके के लटेरी-सुठालिया रोड पर हुआ। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम एके लिए भेजा। बताया जा रहा है कि हादसा इतना ज्यादा भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
पुलिस ने मृतकों की पहचान
पुलिस ने मृतकों की पहचान भगवान सिंह सिलावट, महेश पुत्र शंभू चौरसिया और बृजेश यादव के रूप में हुई है। भगवान सिंह और शंभू विदिशा जिले के रहने वाले थे, जबकि बृजेश मधुसूदनगढ़ का निवासी था। चौथे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
कार्रवाई जारी
जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम एक बाइक मधुसूदनगढ़ से सुठालिया की ओर जा रही थी। वहीं दूसरी बाइक सुठालिया से मधुसूदनगढ़ की तरफ आ रही थी। इसी दौरान लटेरी-सुठालिया रोड पर दोनों बाइक आमने-सामने टकरा गईं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।