भोपाल : मध्य प्रदेश में पहले चरण का चुनाव महज कुछ घंटों में शुरू होने जा रहा है। ऐसे में अब भी कांग्रेस में भगदड़ का दौर जारी है। इसी कड़ी में आज एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जहां पूर्व महापौर सुनील सूद व पार्षद प्रियंका मिश्रा सहित 300 से ज्यादा कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो गए है। जिसकी सदसयता मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिलाई गई।
सुमित पचौरी भी जॉइनिंग कार्यक्रम में रहे शामिल
पूर्व महापौर सुनील सूद, कांग्रेस पार्षद प्रियंका मिश्रा, युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनिल मिश्रा और पूर्व अध्यक्ष संजय साहू, शमीम खान आदि बीजेपी में शामिल हो गए हैं। सभी ने सुरेश पचौरी के नेतृत्व में भाजपा ज्वॉइन की है। भोपाल लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी भी जॉइनिंग कार्यक्रम में मौजूद रहे।