रायसेन : मध्य प्रदेश के रायसेन में 3 दिवसीय 'उन्नत कृषि महोत्स' का शुभारंभ आज से हो चुका है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीप प्रज्जलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। साथ ही जनता को संबोधित कर कृषि का महत्व और किसानों को बीज से बाजार और प्रयोगशाला से खेती तक की जानकारी दी। साथ ही किसानों के लिए 'ई-फॉर्म्स' एप भी लॉन्च किया गया।
देश कृषि क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है
इस तीन दिवस कार्यक्रम का आयोजन शहर के दशहरा मैदान में किया गया है। जहां जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की अलग छवि बन रही है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हाथों मध्य प्रदेश में बीईएमएल के पहले रेल कारखाने का भूमिपूजन हुआ है. वे मध्यप्रदेश के लिए शुभंकर हैं. देश कृषि क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है. सीएम ने आगे कहा कि रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव का आयोजन किसान भाइयों के लिए अद्भुत है. प्रदेश में विकास का कारवां निरंतर जारी रखने के लिए हमारी सरकार कृत संकल्पित हैं.
कृषि क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं- रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि रायसेन की धरती पर उन्नत कृषि महोत्सव किसानों की तकदीर बदलने के लिए लाभकारी सिद्ध होगा. यह कृषि महोत्सव में किसानों को सरकारी योजनाओं के साथ बिचौलियों से मुक्त बाजार सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी. मध्य प्रदेश विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है. रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि कृषि क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं. गांवों के युवा इससे जुड़ेंगे तो खेती गर्व का विषय बनेगा और हमारे किसान आन-बान और शान से जीवन जीएंगे.
मेले में लगाएं गए 350 से अधिक स्टॉल
किसानों के लिए आयोजित इस मेले में लगभग 350 से अधिक स्टॉल लगाएं गए है। जहां किसानों को उन्नत कृषि करने के तरीके बताए जाएंगे। साथ ही कृषि, बागवानी,सिंचाई उर्वरक, कीटनाशक,कृषि उपकरण, डिजिटल खेती,और फसल बीमा से जुड़ी नवीनतम तकनीकों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। इतना ही नहीं आयोजन स्थल को तीन बड़े हेंगरो में बांटा गया है। पहले हैंगर में सेमिनार हाल और उन्नत कृषि की तकनीक देश के बड़े बड़े कृषि वैज्ञानिक देंगे।तो वहीं दूसरे हैंगर में पशुपालन संबंधी और तकनीकी सत्र और सांस्कृतिक कार्यक्रम रखे गए हैं। जहां तकनीक और सिंचाई योजनाओं का सीधा प्रसारण के बारे में बताया जाएगा। इसके साथ ही तीसरे हैंगर में विभिन्न कृषि स्टार्टअप कंपनी और संस्थान भी किसान सम्मेलन के माध्यम से किसानों को नई तकनीक स्रोतों की जानकारी दी जाएगी।