-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच ब्रिक्स समिट से इतर मुलाकात हुई। बैठक में LAC, अरुणाचल प्रदेश, ब्रह्मपुत्र परियोजना, व्यापार और सप्लाई चेन जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
और भी...
|
-
NIA Raid में जम्मू-कश्मीर के 5 जिलों में 10 ठिकानों पर छापे पड़े। जांच LeT हैंडलर्स और स्थानीय OGW नेटवर्क पर केंद्रित है।
और भी...
|
-
Harish Rawat ने ED की कार्रवाई के बाद कांग्रेस के पदों से इस्तीफा दिया है। उनके सहयोगी चंदन सिंह जीना के ठिकाने पर ED ने छापेमारी की थी।
और भी...
|
-
चक्रवात : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2026 के पोस्ट-मानसून सीजन (अक्टूबर से दिसंबर) के दौरान उत्तर हिंद महासागर में चक्रवाती गतिविधियां सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। इस अवधि में करीब तीन उष्णकटिबंधीय चक्रवात बन सकते हैं, जिनका पावर डिसिपेशन इंडेक्स (PDI) पिछले 44 वर्षों के औसत से 83 प्रतिशत अधिक रहने की संभावना है।
और भी...
|
-
नागपुर में एक युवक ने बैंक कर्मचारियों की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डालकर 4.53 लाख रुपये लूट लिए। कर्मचारियों और पुलिस ने पीछा कर आरोपी को करीब एक किलोमीटर दूर पकड़ लिया।
और भी...
|
-
BRICS Summit 2026: दिल्ली में 12-13 सितंबर को होने वाले BRICS Summit 2026 से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच एक अहम द्विपक्षीय बैठक हुई। भारत मंडपम में हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने रक्षा समझौतों, नागरिक विमानों की आपूर्ति, ऊर्जा व्यापार और वैश्विक कूटनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
और भी...
|
-
SBI PNB Bank Strike के चलते बैंक 3 दिन बंद रहेंगे। 5-day banking और PLI समेत कई मांगों को लेकर 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है।
और भी...
|
-
केदारनाथ में बादल फटने के बाद लैंडस्लाइड से पैदल मार्ग बंद हो गया। यूपी और बिहार में बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हैं, जबकि एमपी में भारी बारिश का अलर्ट है।
और भी...
|
-
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने दिल्ली पहुंच गए हैं। आज PM मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक होगी, जिसमें रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और यूक्रेन संकट पर चर्चा संभव है।
और भी...
|
-
Crude Oil Price : अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 105 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। भारतीय बास्केट में क्रूड 108 डॉलर से ऊपर है, जिससे भारत का आयात बिल और ट्रेड डेफिसिट बढ़ गया है। इस स्थिति से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों और महंगाई पर पड़ने वाले असर की आशंका जताई जा रही है।
और भी...
|
-
BRICS Summit 2026 से पहले दिल्ली में 30 हजार जवान तैनात किए गए हैं। VVIP होटल, एयरपोर्ट और भारत मंडपम तक सुरक्षा कड़ी की गई।
और भी...
|
-
15 करोड़ रुपये की धनवर्षा कराने का लालच देकर कथित ठगी के मामले में पुलिस ने फर्जी बाबा समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर तंत्र-मंत्र और नकली नोटों के जरिए लोगों को ठगने का आरोप है।
और भी...
|
-
मुंबई-गोवा हाईवे के चौड़ीकरण में देरी पर नितिन गडकरी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने खराब प्रदर्शन करने वाले ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए।
और भी...
|
-
मायावती ने बीएसपी से भतीजे आकाश आनंद को पूरी तरह अलग कर दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला, मायावती ने क्या आरोप लगाए और अशोक सिद्धार्थ के संन्यास से इसका क्या संबंध है।
और भी...
|
-
बच्चों के अपहरण और गुमशुदगी के मामलों की एक समान व समयबद्ध जांच की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को नोटिस जारी किया है।
और भी...
|