होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

दुनिया में भर में मनाया जा रहा है आज World Lion Day, 2013 से हुई थी शुरुआत, जानिए क्या है महत्व

दुनिया में भर में मनाया जा रहा है आज World Lion Day, 2013 से हुई थी शुरुआत, जानिए क्या है महत्व

विश्व शेर दिवस : साल 2013 से शुरू हुए विश्व शेर दिवस को तब से लेकर अब ऐसे लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जा रहा है। जो जंगली इलाकों में शेरों के आस-पास रहते हैं। शेरों की दुर्दशा और उनके महत्व के बारे में विश्व स्तर पर लोगों को लोग उन्हें उनके विषय में शिक्षित किया जा सके और उनकी विलुप्त हो रही प्रजातियों को सुरक्षित और संरक्षित किया जा सके। इसी मंशा के साथ हर साल 10 अगस्त को विश्व शेर दिवस मनाया जाता है।

शेरों के बारे में जानना हमेशा ही दिलचस्प होता है, डिस्कवरी, एनिमल प्लेनेट जैसे तमाम चैनलों में लगभग हर रोज शेरों से जुड़े कार्यक्रम दिखाए जाते हैं. दरअसल बीते 100 सालों में शेर अपने 80 प्रतिशत इलाकों से गायब हो गए हैं। हाल ही में किए गए सर्वेक्षण से पता चला है कि शेरों की संख्या 30,000 से घटकर लगभग 20,000 हो गई है। वर्तमान में शेर 25 से ज्यादा अफ्रीकी देशों और एक एशियाई देश में मौजूद हैं।

दरअसल इकोसिस्टम में संतुलन बनाए रखने के लिए शेरों का होना बहुत महत्वपूर्ण है। भारत में पाए जाने वाले एशियाई शेरों की बात की जाए तो वह अब प्रतिबंधित गिर वन और राष्ट्रीय उद्यान और इसके आसपास के क्षेत्रों में ही पाए जाते हैं। लेकिन धीरे-धीरे तस्करी और अवैध शिकारी के चलते शेर की प्रजातियां और संख्या विलुप्त होते जा रहे हैं, इसलिए इन्हें संरक्षण प्रदान करना बहुत महत्वपूर्ण है इसलिए ही इस दिन को मनाया जाता है।


संबंधित समाचार