होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

WORLD BREAKING : साल 2022 साहित्य का नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखिका एनी एरनॉक्स को

WORLD BREAKING : साल 2022 साहित्य का नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखिका एनी एरनॉक्स को

SWEDEN : साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार का ऐलान कर दिया गया है. फ्रांसीसी लेखक एनी एरनॉक्स को नोबेल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. लेखिका एनी एनॉक्स का जन्म 1940 में हुआ था. वे नॉरमैंडी के छोटे से शहर यवेटोट में पली-बढ़ी. यहां उनके माता पिता एक किराने की दुकान और कैफे चलाते थे. स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में गुरुवार को साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार के लिए एनी एरनॉक्स के नाम की घोषणा की गई. नोबेल समिति ने कहा कि एरनॉक्स (82) के नाम की घोषणा, साहस और लाक्षणिक ​​तीक्ष्णता के साथ व्यक्तिगत स्मृति के अंतस, व्यवस्थाओं और सामूहिक बाधाओं को उजागर करने वाली उनकी लेखनी के लिये की जाती है. एनी एरनॉक्स को इससे पहले बुकर प्राइज से भी नवाजा जा चुका है. स्वीडिश अकादमी नोबल पुरस्कार में विजेता को एक करोड़ स्वीडिश क्राउन देती हैं जो करीब 12 लाख डॉलर के बराबर होते हैं. पिछले साल तंज़ानिया के उपन्यासकार अब्दुलरज़ाक गुरनाह को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया था.

कौन है ऐनी एरनॉक्स?

एक सितंबर 1940 को जन्मी ऐनी एरनॉक्स एक फ्रांसीसी लेखक और साहित्य की प्रोफेसर हैं. उन्होंने अपने साहित्यिक करियर की शुरुआत 1974 में एक आत्मकथात्मक उपन्यास लेस आर्मोइरेस वाइड्स से की थी. 1984 में, उन्होंने अपनी एक अन्य आत्मकथात्मक रचना ला प्लेस के लिए रेनाडॉट पुरस्कार जीता. यह वो आत्मकथात्मक उपन्यास था जो उनके पिता के साथ उनके संबंधों और फ्रांस के एक छोटे से शहर में बड़े होने के उनके अनुभवों और आगे बढ़ने की उनकी प्रक्रिया पर केंद्रित थी. प्रत्येक क्षेत्र के नोबेल के तहत विजेताओं को एक स्वर्ण पदक और एक प्रमाणपत्र के साथ एक करोड़ क्रोनोर (लगभग नौ लाख डॉलर) की पुरस्कार राशि दी जाती है। विजेताओं का सम्मान हर साल 10 दिसंबर को किया जाता है। 1896 में 10 दिसंबर की तारीख को ही एल्फ्रेड नोबेल का निधन हुआ था. 1901 से 2021 तक अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 609 बार नोबेल पुरस्कार प्रदान किए जा चुके हैं। नोबेल पुरस्कार जीतने की चाह रखने वालों में धैर्य की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. वैज्ञानिकों को अक्सर नोबेल पुरस्कार समिति के सदस्यों द्वारा अपने काम को मान्यता देने के लिए दशकों तक इंतजार करना पड़ता है, शांति पुरस्कार समिति एकमात्र ऐसी समिति है, जो नियमित रूप से पिछले वर्ष हासिल की गई उपलब्धियों के आधार पर विजेताओं को पुरस्कृत करती है. दुनियाभर में हजारों लोग नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकन जमा करने के पात्र हैं। इनमें विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर, कानूनविद, पूर्व नोबेल पुरस्कार विजेता और खुद नोबेल समिति के सदस्य शामिल हैं. हालांकि, नामांकन को 50 वर्षों तक गुप्त रखा जाता है, लेकिन जो लोग उन्हें जमा करते हैं, वे कभी-कभी सार्वजनिक रूप से अपनी सिफारिशों की घोषणा करते हैं, खासकर नोबेल शांति पुरस्कार के संबंध में.

 


संबंधित समाचार