होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

GUNA NEWS : बड़ी खबर ! गुना के जंगल में मिली युवक की गर्दन कटी लाश, जबलपुर के बदुआ डेम में युवक का मिला शव

GUNA NEWS : बड़ी खबर ! गुना के जंगल में मिली युवक की गर्दन कटी लाश, जबलपुर के बदुआ डेम में युवक का मिला शव

गुना : मध्यप्रदेश के गुना से हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां आज एक युवक की जंगल में गर्दन कटी लाश मिली। युवक बीते दिन से लापता था। जिसकी निर्दई हत्या की खबर से इलाके में हड़कप मच गया है। तो वही पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मामले में आगे की जांच शुरू की। 

घटना म्याना थाना क्षेत्र की 

यह पूरी घटना म्याना थाना क्षेत्र के भदौरा गांव के जंगल की है। जहां बीते दिन गाय चराने गए युवक की धारदार हथियार से जंगल में हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने जब जंगल में सिर कटी लाश देखी तो तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि युवक कल गाय चराने गया था। जिसके बाद वो वापस नहीं लौटा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वही मामले में आगे की जांच जारी है। 

युवक 30 जनवरी से लापता था

दूसरी घटना जबलपुर की है। जहां पुलिस को बदुआ डेम में एक युवक की लाश मिली। युवक 30 जनवरी से लापता था। जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी। बताया जा रहा है कि मृतक राहुल टेमरे 30 जनवरी को खेत मे दवाई डालने गया था। जिसके बाद वो वापस नहीं लौटा। यह पूरा मामला जबलपुर के थाना कुंडम स्थित बदुआ डेम का है। 

शव कंबल और जीआई तार से लिपटा मिला

पुलिस को मृतक राहुल का शव कंबल और जीआई तार से लिपटा हुआ मिला। जिसको देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव को बदुआ डेम में फेक दिया होगा। जिसे पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डेम से बाहर निकलवाया। फ़िलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वही मामले में आगे की जांच जारी है। 
 


 


संबंधित समाचार