होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Jabalpur SAF Scam : जबलपुर में ASF छठवीं बटालियन में 3.5 करोड़ का घोटाला उजागर

Jabalpur SAF Scam : जबलपुर में ASF छठवीं बटालियन में 3.5 करोड़ का घोटाला उजागर

Jabalpur SAF Scam : एसएएफ की छठवीं बटालियन में करोड़ों के घोटाले ने हड़कंप मचा दिया है। यात्रा भत्ता बिलों के जरिए साढ़े तीन करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। मामले में दो दोस्तों ने साजिश रचकर सरकारी खजाने को चूना लगाया, जबकि एक जवान की आत्महत्या ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।

3.5 करोड़ का घोटाला 

जानकारी के अनुसार जबलपुर के थाना रांझी क्षेत्र स्थित एसएएफ की छठवीं बटालियन में पदस्थ दो दोस्तों द्वारा साढ़े तीन करोड़ रुपये के बड़े घोटाले का मामला सामने आया है। आरोप है कि एएसआई सत्यम शर्मा और आरक्षक अभिषेक ने मिलकर यात्रा भत्ता (टीए) बिलों में हेरफेर कर करोड़ों रुपये का फर्जी भुगतान कराया।

फाइनेंशियल इंटेलिजेंस ने किया खुलासा

इस घोटाले का खुलासा फाइनेंशियल इंटेलिजेंस द्वारा की गई जांच में हुआ, जिसमें करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन सामने आए। जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले में करीब 11 जवानों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है, जिनकी जांच की जा रही है।

एक आरक्षक ने की आत्महत्या

मामले से जुड़े एक आरक्षक ने कथित तौर पर मानसिक दबाव और डर के चलते आत्महत्या कर ली, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां अब पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


संबंधित समाचार