देवास : मध्य प्रदेश के देवास में रफ़्तार का कहर देखने को मिला। जहां मंगलवार और बुधवार को हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की दुखद मौत हो गई। दोनों हादसे अलग अलग जगहे पर हुए, जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मामले में आगे की जांच शुरू की।
तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर
पहली घटना देवास के इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग की है। जहां तेज रफ्तार से जा रही कार ने मंगलवार रात बाइक सवार तीन लोगों को गुराड़िया क्षेत्र में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर मौत हो गई। जिसमे मां बेटे भी शामिल है।
पुलिस ने मृतकों की पहचान
पुलिस ने मृतकों की पहचान 23 वर्षीय महेंद्र, उसकी मां 65 वर्षीय नर्मदाबाई व 45 वर्षीय चंदू के रूप में की है। बताया जा रहा है कि सभी लोग किसी मवेशी के सौदे के लिए नेमावर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। फ़िलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मामले में आगे की जांच जारी है।
दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज
दूसरी घटना दुलवा क्षेत्र की है। जहां बुधवार सुबह अज्ञात वाहन ने मुकेश नाम के युवक को टक्कर मार दी। जिससे मुकेश की मौत हो गई। मुकेश ग्राम दुदवास का रहने वाला है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। तो वही खातेगांव बीएमओ डॉक्टर तुषार गुप्ता ने बताया चारों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव स्वजनों को सौंप दिए गए हैं। वहीं नेमावर थाना टीआई प्रदीप राय ने बताया दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।