उज्जैन : बाबा महकाल की नगरी उज्जैन में आज हिन्दी और भोजपुरी फिल्मों के जानेमाने अभिनेता वियन आनंद पहुंचे। जहां उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा के दर्शन कर ध्यान लगाया और आशीर्वाद लिया। विजय दो बार बाबा महाकाल के दर पर आ चुके हैं। उनका कहना है कि महाकाल से जो भी मांगो, उससे ज्यादा मिलता है। बता दें कि विजय अपने मित्र मोहित और संजय के साथ बाबा के दर्शन के लिए आये थे।
महाकाल की वजह से हुई हिन्दी फिल्मों में वापसी
दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में विनय आनंद ने कहा कि बाबा महाकाल के दरबार में की गई हर प्रार्थना बाबा सुनते हैं। उन्होंने बताया कि 70 फिल्मों के बाद उनकी एक प्रार्थना यह थी कि वह हिंदी फिल्मों में भी काम करें। उनकी यह प्रार्थना बाबा महाकाल ने स्वीकार की और अब उनकी नई हिंदी फिल्म "एस ई पी विक्रांत के रूप में मकान" जल्द ही रिलीज होने वाली है।
दो बार बाबा महाकाल के दर पर आ चुके हैं
अभिनेता ने आगे कहा कि “उज्जैन नगरी देवों की नगरी है। यहां के सभी मंदिरों की अपनी अलग विशेषता है। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे इस देवनगरी में आने का अवसर मिला और मैंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। उज्जैन और मध्य प्रदेश सनातनी संस्कृति का गढ़ हैं।
विनय आनंद सुपर स्टार गोविंदा के भांजे
विनय आनंद सुपर स्टार गोविंदा के भांजे हैं। उन्होंने 50 से अधिक हिन्दी और भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। एक बार फिर से उनकी वापसी हिन्दी फिल्मों की ओर हो रही है, इसीलिए वे बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन आए।