होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

अफगान सरकार को बड़ा झटका,तालिबानी लड़ाकों ने कंधार शहर पर किया कब्जा गर्वरनर के ऑफिस से वीडियो वायरल

अफगान सरकार को बड़ा झटका,तालिबानी लड़ाकों ने कंधार शहर पर किया कब्जा गर्वरनर के ऑफिस से वीडियो वायरल

अफगानिस्तान में तालिबान की रफ्तार और तेज हो चली है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान ने अफगानिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर कंधार को भी अपने कब्जे में ले लिया है। ये शहर राजधानी काबूल से सिर्फ 500 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। बीते एक सप्ताह के अंदर तालिबानी लड़ाकों ने 12 जिलों को अपने कब्जे में ले लिया है।

12 जिलों पर अफगानिस्तान का कब्जा

समाचार एजेंसी एएफपी ने जानकारी देते हुए बताया कि तालिबान ने दावा किया है कि उसने अफगानिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर कंधार पर कब्जा कर लिया है। ऐसा लगता है कि जल्द ही तालिबानी काबुल पर कब्जा कर लेंगे। जिसके बाद अफगान पूरी तरह से टूट जाएगा। कंधार पर कब्जा करने से पहले तालिबान ने गजनी और हेरात पर कब्जा कर चुके हैं। जो काबुल से महज 130 किलोमीटर दूर है।

अफगान सरकार ने पेश किया प्रस्ताव

ऐसा अनुमान है कि तालिबान का अब देश के दो-तिहाई हिस्से पर नियंत्रण है। अब तक 12 प्रांतीय राजधानियों पर कब्जा कर चुके तालिबानियों ने गजनी में सफेद झंडे फहराया। वहीं खबर है कि अफगान सरकार ने तालिबान से सरकार में शामिल होने का प्रस्ताव भी रखा है। अफगान सरकार की ओर से पेश होने वाले वार्ताकारों ने तालिबान को युद्ध खत्म करने के बदले में एक बड़ी पेशकश की है जबकि भारत और अमेरिका जैसे देशों ने भी अपने नागरिकों को तुरंत अफगानिस्तान छोड़ने के लिए कहा है। इसके लिए दूतावास की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। खबर है कि तालिबान के आतंकियों ने कंधार जेल को तोड़कर अपने 1000 कमांडोज को छुड़ा लिया है। बघलान सेंट्रल जेल हमला किया था।


संबंधित समाचार