होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Siddharth Shukla Death पिता की मौत के बाद ऐसे हुई थी एक्टिंग करियर की शुरुआत

Siddharth Shukla Death पिता की मौत के बाद ऐसे हुई थी एक्टिंग करियर की शुरुआत

टीवी के फेमस स्टार सिद्धार्थ शुक्ला (Actor Sidharth Shukla) का 40 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया है। एक्टर को उनका परिवार बेहोशी की हालत में मुंबई के कूपर हॉस्पिटल लाया। जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कूपर हॉस्पिटल के फॉरेंसिक हेड के मुताबिक, एक्टर को हॉस्पिटल जब लाया गया। तब वह मृत थे। वहीं पुलिस के मुताबिक एक्टर के शरीर पर किसी भी तरह के कोई निशान नहीं थे। फिलहाल एक्टर के शव का पोस्टमार्टम चल रहा है। दिवंगत एक्टर ने बहुत ही कम समय में काफी लोकप्रियता हासिल कर ली थी। आज हम उनके जीवन के बारें में कुछ अनसुने किस्से बताएंगे
सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म 12 दिसंबर 1980 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता अशोक शुक्ला भारतीय रिजर्व बैंक में काम करते थे और मां रीता शुक्ला एक होम मेकर है। सिद्धार्थ जब मॉडलिंग कर रहे थे तब उनके पिता का निधन फेफड़ों की बीमारी के कारण हो गया था। वह पिता के निधन से काफी टूट गये थे। इस बात का ज़िक्र उन्होंने अपने कई सारे इंटरव्यू में किया था। सिद्धार्थ ने अपनी पढ़ाई मुंबई के सेंट ज़ेवियर स्कूल से की थी। इसके बाद उन्होंने इंटीरियर डिज़ाइनर कोर्स में स्नातक की डिग्री हासिल की। सिद्धार्थ स्पोर्ट्स में काफी रुची रखते थे और अपने स्कूल के दिनों से ही फुटबॉल और टेनिस खेला करते थे। इतना ही नहीं उन्होंने इटैलियन फुटबॉल के खिलाफ एसी मिलान की अंडर 19 टीम में फेस्ट इटैलियाना में भी हिस्सा लिया था।

साल 2004 में सिद्धार्थ ग्लैडरैग्स मैनहंट और मेगामॉडल प्रतियोगिता (Gladrags Manhunt and Megamodel Contest) में रनर अप रहे थे। इसके बाद वह इला अरुण द्वारा गाए गए एक वीडियो "रेशम का रुमाल" में दिखाई दिए थे। उन्होंने साल 2005 तुर्की में आयोजित विश्व की सर्वश्रेष्ठ मॉडल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया और एशिया, लैटिन अमेरिका और यूरोप के 40 प्रतियोगियों को हराकर यह खिताब जीतकर वह पहले भारतीय और साथ ही पहले एशियाई बने। खिताब जीतने के बाद, वह 'बजाज एवेंजर', 'आईसीआईसीआई' जैसे कई ऐड्स में दिखाई दिए थे।

इसके बाद साल 2008 में उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 'बाबुल का आंगन छूटे न' (Babul Ka Aangann Chootey Na) से की थी। इसके बाद वह 'जाने पहचाने से....ये अजनबी' (Jaane Pehchaane Se... Ye Ajnabbi) में दिखायी दिये। सिद्धार्थ के करियर को सफलता मिली कलर्स टीवी के सुपरहिट सीरियल 'बालिका वधु' (Balika Vadhu) से। एक्टर इसके बाद वह 'झलक दिखला जा 6' (Jhalak Dikhhla Jaa 6), 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7' (Fear Factor: Khatron Ke Khiladi 7), बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) जैसे कई रिएलिटी शोज़ में दिखाई दिए थे। सिद्धार्थ 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7' और 'बिग बॉस 13' के विनर भी रहे थे। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां' (Humpty Sharma Ki Dulhania) के जरिए बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह एक सपोर्टिंग रोल करते हुए नजर आए थे। अभी कुछ महीनें पहले सिद्धार्थ ने एकता कपूर की वेब सीरीज़ 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' (Broken But Beautiful 3) में मेन लीड का रोल प्ले किया था।

 


संबंधित समाचार