होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SBI की 3 घंटे बंद रहेंगी ये सेवाएं, किसी भी तरह का ट्रांजेक्शन करने से पहले पढ़ लें ये खबर

SBI की 3 घंटे बंद रहेंगी ये सेवाएं, किसी भी तरह का ट्रांजेक्शन करने से पहले पढ़ लें ये खबर

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) के करोड़ों कस्टमर्स के लिए बैंक ने अलर्ट जारी किया है। SBI की कुछ सेवाएं आज रात तीन घंटे के लिए बंद रहेंगी। SBI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) पर इसकी जानकारी देते हुए एक पोस्ट शेयर कर दी है इसमें कहा गया है कि maintenance activities के कारण 4 सितंबर की रात 22:35 बजे से 5 सितंबर को तड़के 01:35 बजे तक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। Also Read - अर्थशास्त्रियों ने जताई उम्मीद- नौकरी के लिहाज से वित्त वर्ष 2021-22 में होगा काफी सुधार

SBI ने अपने ट्वीट में जानकारी देते हुए बताया है कि मेंटेनेंस के कारण 4 सितंबर की रात 22:35 बजे से 5 सितंबर को तड़के 01:35 बजे तक यानी कुल 3 घंटे बैंकिंग सेवाएं (Bank Services) बंद रहेंगी। इस दौरान इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking), योनो (YONO), योनो लाइट (YONO Lite), योनो बिजनस (YONO Business), आईएमपीएस (IMPS) और यूपीआई (UPI) सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। यानी इस दौरान कस्टमर इन सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

पिछले दो महीनों में भी सेवाएं हुई थीं प्रभावित बता दें कि इससे पहले जुलाई और अगस्त में भी SBI ने मेंटेनेंस की वजह से Bank Services को बंद किया था। आमतौर पर मेंटेनेंस का काम रात में होता है। ऐसे में ज्यादा लोग प्रभावित नहीं होते हैं। देश में SBI के इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) के अलावा UPI और YONO ग्राहकों की कुल संख्या 25 करोड़ से ज्यादा है। एसबीआई देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। पूरे देश में इसकी शाखाएं हैं।

 


संबंधित समाचार