राजेश सोनी, डबरा: रोटरी क्लब डबरा शुगर सिटी 3053 द्वारा एक निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी निशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 300 मरीज ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया और लाभ लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में देहात थाना प्रभारी आईपीएस मनोज कुमार उपस्थित रहे, स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा का पूजन किया गया और कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस शिविर में मुख्य रूप से डॉक्टर निधि मंगल होम्योपैथी चिकित्सा, डॉ अनुपम ठाकुर छाती दमा रोग विशेषज्ञ , डॉ उदित मिश्रा न्यूरोलॉजिस्ट, डॉ .प्रवीन मंगल हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर चंचल कुमार अग्रवाल नाक कान गला रोग विशेषज्ञ, डॉ. ध्रुवप्रेमी चर्म रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर आकाश सिंह छारी मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ, डॉ. क्षितिज गुप्ता हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ, रतन ज्योति नेत्रालय नेत्र रोग विशेषज्ञ, शहर अन्य रोगों के चिकित्सक उपस्थित रहे ।
मुख्य अतिथि आईपीएस मनोज कुमार ने कहां की मुझे इस अवसर पर बुलाया मुझे बहुत अच्छा लगा क्योंकि यह एक बहुत बड़ी समाज सेवा है, जिसमें डॉक्टर अपने व्यस्ततम समय वैसे अपना एक दिन निकालकर शिविर में आए और उन्होंने यहां पहुंचे और मरीजों का परीक्षण किया। मैं उन्हें और रोटरी क्लब के सभी सदस्यों को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। मेरा लॉटरी क्लब के सदस्यों से एक अनुरोध है कि स्वास्थ्य शिविर ,वृक्षारोपण के साथ -साथ वृक्षारोपण हर मोहल्ले और मैंन रोड पर CCTV कैमरे लगवाने के लिए एक पहल करें क्योंकि अपराधी तक पहुंचाने के लिए सीसीटीवी कैमरे अहम भूमिका निभाते हैं और यदि जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे होंगे तो कुछ हद तक अपराधों पर लगाम लगेगी और अपराधी तक पहुंचने में आसानी होगी ।
कार्यक्रम में रॉटरी क्लब के अध्यक्ष अमित दुबे, सह प्रांतपाल विजय शर्मा, कार्यक्रम संयोजक संदीप पांडे, सचिव नकुल सहगल, डॉ. डी एस ठाकुर, डॉ. संजय अमुलानी, सुनील ग्रोवर, आकाश गुप्ता, सहित अन्य क्लब के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।