होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

महिला आरक्षण बिल पर BJP का बड़ा हमला: रायपुर में अरुण सिंह ने कांग्रेस को घेरा, देशभर में आंदोलन का ऐलान...

महिला आरक्षण बिल पर BJP का बड़ा हमला: रायपुर में अरुण सिंह ने कांग्रेस को घेरा, देशभर में आंदोलन का ऐलान...

रायपुर। महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासत तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह  ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। प्रेस वार्ता से पहले ही उन्होंने कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए इसे महिलाओं के हितों के खिलाफ बताया।

कांग्रेस पर BJP का तीखा प्रहार

अरुण सिंह ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण बिल जैसे गंभीर मुद्दे पर कांग्रेस की संवेदनशीलता दिखाई नहीं दी। उन्होंने यहां तक कहा कि बिल गिरने के बाद कांग्रेस नेताओं का रवैया उनकी असली सोच को उजागर करता है।

‘महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय’

BJP नेता ने कहा कि महिला आरक्षण जैसे अहम मुद्दे पर कांग्रेस का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इसे महिलाओं के अधिकारों के साथ सीधा अन्याय बताया और कहा कि पार्टी इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगी।

देशभर में BJP का अभियान

भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर बड़े स्तर पर जनआंदोलन छेड़ने की तैयारी कर ली है। अरुण सिंह के अनुसार देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएंगी। गांव-गांव तक पदयात्राएं निकाली जाएंगी। “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा, इस अभियान का मकसद महिलाओं के अधिकारों को लेकर जनता को जागरूक करना और कांग्रेस की भूमिका को सामने लाना है।

रायपुर से देंगे राजनीतिक संदेश

रायपुर में होने वाली प्रेस वार्ता को भाजपा के इस अभियान की शुरुआत माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के बीच टकराव और बढ़ सकता है, जिससे प्रदेश की राजनीति और गरमा सकती है।


संबंधित समाचार