होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bina News: नगरपालिका की बैठक में मेरिट में आने वाली छात्राएं बनीं मुख्य अतिथि 

Bina News: नगरपालिका की बैठक में मेरिट में आने वाली छात्राएं बनीं मुख्य अतिथि 

Bina News: बीना नगरपालिका परिषद की साधारण सभा की बैठक आज नारी शक्ति और गौरव की प्रतीक बनी। नगरपालिका सभागार में आयोजित इस विशेष बैठक में नारी शक्ति अधिनियम के समर्थन में प्रस्ताव पारित करने पर विचार किया गया। इस अवसर पर राजनीति और विकास की चर्चाओं के बीच उन बेटियों को मुख्य अतिथि बनाया गया, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में समूचे मध्य प्रदेश में बीना का नाम रोशन किया है।

प्रदेश की मेरिट होल्डर्स का सम्मान

सांदिपनी स्कूल की दो प्रतिभावान छात्राओं को बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। कक्षा 12वीं की छात्रा, जिन्होंने प्रदेश की मेरिट सूची में 8वां स्थान प्राप्त किया। वही कक्षा 10वीं की छात्रा, जिन्होंने प्रदेश की मेरिट सूची में 7वां स्थान हासिल किया। नगरपालिका अध्यक्ष लता सकवार और परिषद के पार्षदों ने दोनों छात्राओं का सम्मान करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए।

छात्राओं का संदेश

मीडिया से चर्चा के दौरान इन मेधावी छात्राओं ने अपनी सफलता के मंत्र साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताना पढ़ाई के लिए नुकसानदायक है। साथ ही, राजनीति पर बेबाक राय रखते हुए उन्होंने कहा कि जनता को हमेशा शिक्षित व्यक्तियों को ही अपना जनप्रतिनिधि चुनना चाहिए।

बैठक में सियासी घमासान 

जहां एक ओर नारी शक्ति के सम्मान की बात हो रही थी, वहीं दूसरी ओर बैठक में कुछ विसंगतियां भी देखने को मिलीं। महिला सशक्तिकरण के प्रस्ताव पर चर्चा के बावजूद कई महिला पार्षद बैठक से नदारद रहीं। कांग्रेस पार्षदों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर बैठक का बहिष्कार कर दिया और कार्यवाही में शामिल नहीं हुए। परिषद की इस बैठक ने जहां बेटियों के सम्मान की एक नई परंपरा शुरू की, वहीं राजनीतिक मतभेदों के कारण चर्चाओं का बाजार भी गर्म रहा।


संबंधित समाचार