होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SEHORE NEWS : कलयुग ! सीहोर में बेटे ने पिता की बेरहमी से पीट-पीटकर की हत्या, मां के सामने घटना को दिया अंजाम

SEHORE NEWS : कलयुग ! सीहोर में बेटे ने पिता की बेरहमी से पीट-पीटकर की हत्या, मां के सामने घटना को दिया अंजाम

सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना शहर के गंज क्षेत्र स्थित कोली मोहल्ले की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जा  रहा है कि आरोपी ने मामूली विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया। 

आरोपी बेटा सोनू शाक्य शराब पीने का था आदि

दरअसल, आरोपी बेटा सोनू शाक्य शराब पीने का आदि था। इस वजह से अक्सर बाप बेटे के बीच बहस होती रहती थी। इसी के चलते बीते दिन सोनू शाक्य नशे में घर पहुंचा और मां को दोबारा खाना बनाने के लिए कहने लगा। इस दौरान पिता सुभाष शाक्य ने बेटे को शराब पीने पर टोका, तो पिता पुत्र में बहस हो गई और गुस्से में आकर आरोपी ने पिता की हत्या कर दी। 

पिता के समझाने पर भड़का बेटा 

हालांकि इस दौरान मां ने बीच बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन बेटे ने मां की एक न सुनी। जिसकी वजह से पिता सुभाष शाक्य की मौत हो गई। इस दौरान चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और सुभाष शाक्य को तुरंत अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। वही पति की मौत से पत्नी कृष्णा बाई का रो रोकर बुरा हाल है। 


संबंधित समाचार