होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: CM साय की आज प्रेस कॉन्फ्रेंस, भूपेश का भाजपा पर हमला, रायपुर में परशुराम जयंती की तैयारियां तेज...

Morning Breaking: CM साय की आज प्रेस कॉन्फ्रेंस, भूपेश का भाजपा पर हमला, रायपुर में परशुराम जयंती की तैयारियां तेज...

Morning Breaking: छत्तीसगढ़ में आज राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां तेज रहने वाली हैं। महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत गरमाई हुई है, वहीं राजधानी रायपुर में धार्मिक और प्रशासनिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। आइए जानते हैं आज की प्रमुख खबरें।

CM साय और अरुण सिंह की आज अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह आज दोपहर 12 बजे संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा कांग्रेस पर हमला तेज करने की तैयारी में है। इसके साथ ही भाजपा द्वारा प्रदेशभर में बड़े स्तर पर आंदोलन की रूपरेखा बनाई गई है। कल रायपुर में महिला जनआक्रोश पदयात्रा 20–21 अप्रैल प्रदेशभर में पदयात्राएं, 23–24 अप्रैल महिला जनआक्रोश सम्मेलन है।

भूपेश बघेल का भाजपा पर तीखा हमला

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जनगणना हुए बिना परिसीमन संभव नहीं, 543 सीटों पर ही आरक्षण लागू किया जा सकता था। भाजपा इस मुद्दे के जरिए राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। बघेल ने पेट्रोल-डीजल और गैस कीमतों का भी जिक्र करते हुए कहा कि जनता का ध्यान भटकाने के लिए यह मुद्दा उठाया गया है।

अरुण सिंह का रायपुर दौरा

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह आज एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचेंगे। वे सुबह स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचकर सीधे भाजपा प्रदेश कार्यालय जाएंगे।

DCP नार्थ का सोशल मीडिया LIVE

रायपुर पुलिस के डीसीपी नार्थ मयंक गुर्जर आज सुबह 11 बजे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लाइव होंगे। इस दौरान पुलिसिंग से जुड़ी जानकारी साझा करेंगे। नागरिकों के सवालों के जवाब देंगे, सुझाव और शिकायतें भी लेंगे, यह पहल पुलिस और जनता के बीच संवाद मजबूत करने के लिए की जा रही है।

रायपुर में मनाई जाएगी भगवान परशुराम जयंती

राजधानी रायपुर में आज भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा शोभायात्रा, पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


संबंधित समाचार