होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग अब उज्जैन में होगा संचालित 

CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग अब उज्जैन में होगा संचालित 

भोपाल। मध्यप्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 2028 में होने वाले सिंहस्थ से पहले बड़ा फैसला लिया है। सीएम ने राजधानी भोपाल में स्थित धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग को महाकाल की नगरी उज्जैन में शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का संचालन अब उज्जैन से होगा। 

आपको बता दें कि वर्तमान समय में धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राजधानी भोपाल में स्थित सतपुड़ा भवन से संचालित किया जाता है। वहीं  अब सरकार के इस फैसले के बाद इसका संचालन  उज्जैन में स्थित सिंहस्थ (Simhastha) मेला प्राधिकरण के भवन में किया जायेगा। इस फैसले के कारन कई नए बदलाव देखने को मिलेंगे। 

 धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का काम 

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार का धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग प्रदेश में बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन कराने के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक मेले का आयोजन करता है। इसी विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का संचालन भी किया जा रहा है। जिसके चलते मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना संचालक को भी उज्जैन स्थानांतरित करने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले के बाद धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मुख्यालय के संचालक सहित पूरा स्टाफ उज्जैन में भी बैठेगा।  


संबंधित समाचार