होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : ग्वालियर में युवा वकील ने की खुदकुशी, महिला SI के साथ था लिव इन मे, होने वाली थी शादी

MP NEWS : ग्वालियर में युवा वकील ने की खुदकुशी, महिला SI के साथ था लिव इन मे, होने वाली थी शादी

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवा वकील ने फांसी लगाकर आज अपनी जान दे दी। वकील मुरैना में पदस्थ महिला सब इंस्पेक्टर के साथ लिव इन मे रहता था। जिनके बीच शनिवार को हुए पारिवारिक विवाद के बाद वकील ने यह खौफनाक कदम उठाया । मामला गोले मंदिर थाना के आदर्शपुरम का है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

30 दिसम्बर को होने वाली थी वकील की शादी 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मृत्युंजय चौहान जो की श्योपुर जिले का रहने वाला था। उसका मुरैना में पदस्थ महिला सब इंस्पेक्टर के साथ अफेयर था और लंबे समय से दोनों लिव इन मे रह रहे थे। 30 दिसम्बर को वकील की शादी होने वाली थी। जिसको लेकर SI और वकील के बीच शनिवार को विवाद हुआ और फिर मृत्युंजय चौहान ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 

महिला SI को सिपाही के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा 

इधर, सुसाइड को लेकर मृतक के परिजनों ने महिला SI पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुरैना में महिला SI को उसके ही घर में सिपाही के साथ आपत्तिजनक हालत में वकील ने देखा था। जिसके बाद दोनों में विवाद हुआ और मृत्युंजय डिप्रेशन में चला गया। फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना गोले मंदिर थाना क्षेत्र की है। 
 


संबंधित समाचार