होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : ख़ुशख़बरी ! एयर इंडिया ने भोपाल-बेंगलुरु के लिए शुरू की अतिरिक्त उड़ान, स्पेशल फ्लाइट की यहां देखे पूरी जानकारी

MP NEWS : ख़ुशख़बरी ! एयर इंडिया ने भोपाल-बेंगलुरु के लिए शुरू की अतिरिक्त उड़ान, स्पेशल फ्लाइट की यहां देखे पूरी जानकारी

भोपाल : मध्य प्रदेश में हवाई यात्रा को बढ़ावा देने के लिए लगातार उड़ानों की संख्या में इजाफा किया जा रहा है। इसी कड़ी में एयर इंडिया ने दिल्ली और मुंबई के बाद अब बेंगलुरु के लिए भी अतिरिक्त उड़ान शुरू कर दी है। जिसका संचालन 14 दिसंबर 2025 से शुरू हो गया है। पहले दिन इस स्पेशल फ्लाइट से 138 यात्रियों ने भोपाल से बेंगलुरु के उड़ान भरी। तो वही बेंगलुरु से भोपाल के लिए 38 यात्रियों ने सफर किया। 

इस रूट पर लगातार यात्रा की उठ रही थी मांग 

दरअसल, लंबे समय से इस रूट पर उड़ान की मांग की जा रही थी। जिसे देखते हुए एयर लाइन्स ने यह सुविधा शुरू की। हालांकि यह उड़ान केवल सिमित समय के लिए शुरू की गई है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए सेवा को आगे बढ़ाने पर विचार किया जायेगा। फ़िलहाल उड़ान की अवधि 19 दिसंबर 2025 तय की गई है। इस अतिरिक्त उड़ान के संचालन से भोपाल–बेंगलुरु रूट पर अब रोजाना कुल 4 उड़ानें उपलब्ध रहेंगी, जिससे कनेक्टिविटी और यात्रा विकल्प दोनों बेहतर होंगे।

ऐसा है शिड्यूल 

बता दें कि संचालन के पहले दिन 164 सीटर विमान से भोपाल से बेंगलुरु के लिए 138 यात्री रवाना हुए, जबकि बेंगलुरु से भोपाल 38 यात्री पहुंचे। उड़ान संख्या एआई-3391 दोपहर लगभग 2:30 बजे बेंगलुरु से भोपाल पहुंची और एआई-3392 दोपहर 3:05 बजे भोपाल से बेंगलुरु के लिए रवाना हुई। 
 


संबंधित समाचार