होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

IPS Prakhar Pandey passes Away : छत्तीसगढ़ के IPS अधिकारी प्रखर पांडेय का निधन

IPS Prakhar Pandey passes Away : छत्तीसगढ़ के IPS अधिकारी प्रखर पांडेय का निधन

IPS Prakhar Pandey passes Away : छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और वर्तमान में पुलिस मुख्यालय रायपुर में डीआईजी (सीआईडी) के पद पर पदस्थ आईपीएस प्रखर पांडेय का गुरुवार को निधन हो गया है। उनका इलाज रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में चल रहा था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया।

हृदयघात से निधन

मिली जानकारी के अनुसार, प्रखर पांडेय को भिलाई में हृदयघात हुआ था, जिसके बाद उन्हें तत्काल रायपुर रेफर किया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका।

कई पदों पर रहे प्रखर पांडेय

प्रखर पांडेय एक अनुभवी और कर्मठ पुलिस अधिकारी माने जाते थे। अपने सेवाकाल के दौरान वे कबीरधाम, सूरजपुर और दुर्ग जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात रहे। इसके अलावा उन्होंने बिलासपुर और राजनांदगांव में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वर्तमान में वे पुलिस मुख्यालय रायपुर में उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी), सीआईडी के पद पर कार्यरत थे।

उनके आकस्मिक निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। छत्तीसगढ़ सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण संघ सहित कई संगठनों और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


संबंधित समाचार