होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Jashpur News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर परिवार के चेहरे पर आई मुस्कान

Jashpur News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर परिवार के चेहरे पर आई मुस्कान

अजय सुर्यवंशी, जशपुर : जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत पोंगरो गांव में वर्ष 2021 में हुए दर्दनाक हादसे के पीड़ित परिवार को आखिरकार चार साल बाद न्याय और राहत मिल गई। खेलते समय विद्युत करंट की चपेट में आने से 10 वर्षीय मासूम शिवा चौहान की मौत हो गई थी। हादसे के बाद परिवार ने लगातार विभागों और दफ्तरों के चक्कर लगाए, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा।

सीएम साय के पास पहुंचा परिवार

लंबे संघर्ष के बाद जब पीड़ित परिवार मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया पहुंचा, तब उनकी पीड़ा सीधे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तक पहुंची। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग को तत्काल जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के बाद विभागीय जांच पूरी की गई और मृतक बच्चे के परिजनों को 4 लाख रुपये की मुआवजा राशि स्वीकृत की गई।

कौशल्या साय ने सौंपा चेक

आज मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने स्वयं पीड़ित परिवार को मुआवजे का चेक सौंपा। वर्षों की प्रतीक्षा के बाद राहत मिलने पर परिवार भावुक नजर आया। परिजनों ने कहा कि चार साल तक कहीं उनकी सुनवाई नहीं हुई, लेकिन बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय ने उनकी आवाज़ सुनी। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मदद को वे जीवनभर नहीं भूलेंगे।

बगिया बना भरोसे का केंद्र 

यह मामला एक बार फिर दर्शाता है कि मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद केंद्र बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल ने न सिर्फ शिवा चौहान के परिवार को संबल दिया, बल्कि अन्य पीड़ित परिवारों के लिए भी उम्मीद की नई किरण जगाई है।


संबंधित समाचार