होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

विधायक समेत दो नेताओं का हत्यारा नक्सली पकड़ा गया : खूंखार नक्सली पर रखा गया था लाखो रुपयों का ईनाम

विधायक समेत दो नेताओं का हत्यारा नक्सली पकड़ा गया : खूंखार नक्सली पर रखा गया था लाखो रुपयों का ईनाम

जगदलपुर। एक MLA की हत्या करने के आरोपी नक्सली को आंध्र प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जिस नक्सली को पकड़ा है वह 5 लाख का इनामी खूंखार नक्सली है। यह खूंखार नक्सली विधायक समेत 2 नेताओं की हत्या कर चुका है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए माओवादियों के पास से करीब 39 लाख रुपए नकद भी बरामाद किया गया है। नक्सली का नाम वंथला रामकृष्ण बताया जा रहा है। वहीं आंध्र पुलिस के सामने ही 60 नक्सलियों ने हथियार डाल दिए है।

दरअसल, आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिला में पेदाबायुलु-कोरुकोंडा क्षेत्र समिति के सचिव वंथला रामकृष्ण को गिरफ्तार किया है। रामकृष्ण ने सितंबर 2018 में आंध्र प्रदेश के डुम्ब्रीगुडा मंडल में तत्कालीन तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के विधायक किदारी सर्वेश्वर राव और सिवेरी सोमा सहित दो राजनीतिक नेताओं की हत्या में शामिल मुख्य आरोपियों में से एक है। गिरफ्तार माओवादी वंथला रामकृष्ण के अलावा प्रभाकर उर्फ अशोक उर्फ गोड्डाली रायुडू के नाम से जाना जाता था।

विशाखापट्टनम रेंज के उप महानिरीक्षक एस. हरिकृष्णा और अल्लूरी सीतारामा राजू जिले के SP एस सतीश कुमार ने कहा कि, शीर्ष माओवादी नेता रामकृष्ण को पेदाबयालु पुलिस ने पकड़ा है। माओवादी पेदाबयालु मंडल के तहत कोंड्रम गांव से इंजरी गांव जा रहा था। इस बीच मुखबिर की सूचना के अनुसार पुलिस इन्हीं गांवों के जंगल में ऑपरेशन पर निकली थी। यहीं से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। रामकृष्ण कोंड्रम गांव का निवासी है और दलम सदस्य, और पार्टी सदस्य के रूप में संगठन में शामिल हुआ था।

आरोपी रामकृष्ण को क्षेत्र समिति सदस्य और क्षेत्र समिति सचिव बनाया गया था। इसके बाद ओडिशा के मलकानगिरी और कोरापुट जिलों, पूर्वी गोदावरी और ASR जिलों में माओवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ चला गया था। जो आंध्र-ओडिशा विशेष क्षेत्रीय समिति क्षेत्र (AOBSZC) में स्थित हैं। रामकृष्ण कुल 124 मामलों में शामिल था। इस पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, माओवादी ने कई आदिवासियों को पुलिस का मुखबिर बताकर उन्हें मारा है।


संबंधित समाचार