होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

वाशिंगटन डीसी में हमलावर ने पुलिस अधिकारी समेत कई लोगों को गोली मारी

वाशिंगटन डीसी में हमलावर ने पुलिस अधिकारी समेत कई लोगों को गोली मारी

अमेरिका (America) में फायरिंग की घटनाएं कम होती नहीं दिख रही हैं। अमेरिका में वाशिंगटन डीसी (Washington DC) के यू स्ट्रीट नॉर्थवेस्ट (U Street Northwest) में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट कार्यक्रम (music concert event) के दौरान हुई गोलीबारी की घटना में मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग (Metropolitan Police Department) के एक अधिकारी सहित कई लोगों को गोली लग गई। गोली लगने से घायल हुए सभी लोगों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया है।

वाशिंगटन के पुलिस विभाग के मुताबिक, म्यूजिक कॉन्सर्ट की साइट पर सुरक्षाकर्मी सर्च ऑपरेश चला रहा हैं। गोली लगने से घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, गोली लगने से कितने लोग घायल हुए हैं इसी जानकारी अभी नहीं मिल सकती है।

 

डीसी पुलिस यूनियन ने भी पुष्टि की कि वाशिंगटन डीसी में फायरिंग के दौरान एक पुलिस अधिकारी को गोली मार दी गई। हम पुष्टि कर सकते हैं कि 14वें और यू सेंट एनडब्ल्यू के क्षेत्र में काम कर रहे हमारे सदस्यों में से एक को गोली मार दी गई है। सदस्य को अस्पताल ले जाया गया है जहां उसनी हालत स्थिर है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, फायरिंग 14वीं और यू स्ट्रीट पर "मोएचेला" नामक एक जुनेटीन संगीत समारोह की साइट पर हुई। इसके अलावा स्थानीय अमेरिकी मीडिया ने कहा, एक एमपीडी अधिकारी के पैर में गोली लगी है जबकि अन्य कई लोग भी गोली लगने से घायल हुए हैं। पुलिस सभी लोगों से इलाके से दूर जाने और सतर्क रहने को कर रही है।

बता दें कि संयुक्त राज्य अमेरिका में बंदूक हिंसा की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा था कि बच्चों और परिवारों की सुरक्षा के लिए अमेरिका को हमले के हथियारों पर प्रतिबंध लगाने या उन्हें खरीदने के लिए उम्र 18 से बढ़ाकर 21 करने की आवश्यकता है।


संबंधित समाचार