होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Budhni Chunav Result Live: शिवराज के गढ़ में भाजपा क्यों पिछड़ी, क्या रहा कारण?

Budhni Chunav Result Live: शिवराज के गढ़ में भाजपा क्यों पिछड़ी, क्या रहा कारण?

Budhni chunav result live: मध्यप्रदेश की दो विधानसभा सीट विजयपुर और बुधनी में हुए उपचुनाव की आज मतगणना की गई। समाने आए परिणामों में कांग्रेस ने विजयपुर का उपचुनाव जीत लिया। यहां कांग्रेस अपनी सीट बचाने में कामयाब रही। कांग्रेस के उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा ने मोहन सरकार के मंत्री रामनिवास रावत को चुनाव हराया है। 

वही बुधनी सीट की बात करे तो बधुनी में मतगणना जारी है। ताजा रूझानों के अनुसार यहां से भाजपा आगे चल रही है। भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव कांग्रेस के राजकुमार पटेल से करीब 8 हजार वोटो से आगे चल ही है। कुछ ही राउंडों की गिनती और होना है। इसके बाद तय हो जाएगा की बुधनी से अगला विधायक कौन होगा। 

शिव के गढ़ से लुढ़की भाजपा!

बुधनी सीट का परिणाम क्या होगा यह तो कुछ ही देर में सामने आ जाएगा, लेकिन बुधनी विधानसभा से भाजपा अपना जनाधार खोती नजर आ रही है। दरसअल, बुधनी शिवराज सिंह का गढ़ मानी जाती है। इस सीट पर भाजपा बीते कई चुनावों से जीतती आ रही है। बुधनी से शिवराज सिंह चौहान चुनाव लडते आए है। वे जब जब बुधनी से चुनाव लड़े बीजेपी ने करीब 1 लाख वोटो से चुनाव जीता, लेकिन उपचुनाव में भाजपा महज 8 हजार वोटों से आगे है। यानी बुधनी से बीजेपी का वोट प्रतिशत कम हुआ है। 

क्या रहा कारण?

ताजा रूझानों को लेकर राजनीतिक जानकारों का कहना है कि बुधनी सीट शिवराज सिंह की पारंपरिक सीट रही है। बीजेपी ने यहां से रमाकांत भार्गव को टिकट दिया है। भार्गव बुधनी विधानसभा के लिए एक तौर पर बाहरी उम्मीदवार है। वही दूसरा कारण बीजेपी टिकट वितरण के बाद हुई उठापठक भी मानी जा सकती है। जानकारों का कहना है कि बुधनी भाजपा में हुई बगावत के चलते कांग्रेस को फायदा मिला है। क्योंकि बुधनी सीट से भाजपा के पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह ने रमाकांत भार्गव का खुलकर विरोध किया था। राजेन्द्र सिंह वही है जिन्होंने साल 2003 में भाजपा से चुनाव जीता था और शिवराज सिंह के लिए अपनी सीट छोड़ दी थी। राजेन्द्र सिंह और उनके समर्थक चाहते थे की उम्मीदवार बदल जाए, लेकिन बीजेपी ने अपना फैसला यथावत रखा। शायद राजेन्द्र सिंह की खुली बगावत भी एक कारण बुधनी में बीजेपी का वोट प्रतिशत गिरना हो सकता है। फिलहाल वोटों की गिनती जारी है। 

विकास जैन भोपाल


संबंधित समाचार