होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

एमबीबीएस की पढ़ाई करने युक्रेन गए 300 से ज्यादा छात्र- छात्राओं ने PM Modi से लगाई मदद की गुहार

एमबीबीएस की पढ़ाई करने युक्रेन गए 300 से ज्यादा छात्र- छात्राओं ने PM Modi से लगाई मदद की गुहार

दुनियाभर के देश कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहे हैं। इसी कारण कई देशों के नागरिक अन्य देशों में फंसे हुए हैं। सबसे ज्यादा संकट प्रवासी मजदूरों और छात्रों के लिए हैं। हालांकि कई देश, राज्यों से अपने-अपने छात्रों को वापस अपने देश ला रहे हैं।

इस बीच युक्रेन से भी एक खबर आई है कि वहां फंसे छात्रों ने अपने देश लौटने के लिए पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मदद की गुहार लगाई है। यह सभी छात्र एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए युक्रेन गए हैं। छात्रों ने बताया कि यूक्रेन के इवानो फ्रंकीव्स्क शहर में करीब 300 से ज्यादा छात्र- छात्राओं अलग-अलग जगहों पर फंसे हुए हैं।

कोरोना महामारी के चलते यहां लॉकडाउन चल रहा है। इस कारण खाने से लेकर राशन तक के दुकाने बंद पड़े हुए हैं। ऐसे में सभी लोगों को खाने के लिए काफी किल्लत झेलनी पड़ रही है। छात्रों ने भारतीय एंबेसी को भी चिट्ठी लिखकर मदद की गुहार लगाई, लेकिन अभी तक कोई भी मदद की राहत नहीं मिली है।

इसके चलते छात्रों ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मदद मांगी है। एक मीडिया से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए बातचीत के दौरान पंवार ने बताया कि इवानो फ्रंकीव्स्क यूनिवर्सिटी की अतिंम साल की छात्र है। इवानो शहर में करीब 20 लाख से भी ज्यादा आबादी है। यहां के करीब 6000 लोग कोरोना वायरस से पीड़ित है।

भारत के अलग-अलग राज्यों के करीब 300 छात्र-छात्राओं फंसे हुए हैं। इनमें से कुछ छात्र हॉस्टल में और कुछ छात्र फ्लैटों में रह रहे हैं। सभी के पास पैसे तो हैं, लेकिन राशन की दुकाने बंद होने के चलते छात्रों को खाने के लिए किल्लत हो गई है।

हालांकि कुछ लोगों का यह भी शिकायत है कि कई बार एटीएम से पैसे नहीं निकलते हैं। दिल्ली की सुनैना, तामिलनाडू के आशिफ खान, सचिन जयप्रकाश, यूपी के सहारनपुर की जिज्ञासा,इलाहाबाद के शांत कुमार आदि ने भी हालात के बारे में जानकारी दी।


संबंधित समाचार