होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Raisen Breaking : रायसेन में भीषड़ सड़क हादसा, 16 घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती 

Raisen Breaking : रायसेन में भीषड़ सड़क हादसा, 16 घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती 

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस ने लोडिंग वाहन को जोस्टर टक्कर मार दी। इस घटना से आस-पास के इलाके में सनसनी फैला दी। सुचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। 

आपको बता दें कि यह पूरा मामला रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां बुधवार को केनरा बैंक के सामने सड़क दुर्घटना का खौफनाक मंजर देखने को मिला। जानकारी के अनुसार भोपाल से बैतूल जा रही तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर एक लोडिंग वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इस हादसे में 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए है। 

वहीं हादसे के बाद लोगों में हड़कंप मच गया और चारो तरफ सिर्फ चीखे ही सुनाई दे रही थी। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी। सुचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। सभी घायलों को फौरन नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 


संबंधित समाचार