होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

mp cabinet news; MP में दोहराया गया इतिहास! 2018 में कमलनाथ के मंत्रीमंडल का हुआ था विस्तार, 2023 में बीजेपी कैबिनेट का हुआ गठन

mp cabinet news; MP में दोहराया गया इतिहास! 2018 में कमलनाथ के मंत्रीमंडल का हुआ था विस्तार, 2023 में बीजेपी कैबिनेट का हुआ गठन

भोपाल ; मध्यप्रदेश में लंबे समय से मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चर्चा जारी थी। नामों को तय करने के लिए करीबन दो हफ्ते तक पार्टी के 
आलाधिकारियों ने दिल्ली में बैठक की लेकिन अब आखिरकार कैबिनेट में किन्हे जगह मिलेगी इस बात का खुलासा हो गया है। सीएम मोहन यादव के कैबिनेट में 28 विधायकों को जगह दी गई है। जिनमे से कुछ नए तो वही कुछ पुराने है। तो वही मोहन मंडल में 28 में से 5 महिलाओं को जगह दी गई है। इन सभी विधायकों ने क्रिसमस के दिन यानि की 25 दिसंबर को राजपाल के सामने मंत्री पद की शपथ ली। 

 2018 में कमलनाथ के कैबिनेट का हुआ था विस्तार 

बता दें कि आज के दिन साल 2018 में कमलनाथ के मंत्रीमंडल का विस्तार हुआ था। जिनमे 28 मंत्रियों ने शपथ ली थी। इन मंत्रियों में पहला नाम गोविंद सिंह, गोविंद सिंह राजपूत, सज्जन सिंह वर्मा, जीतू पटवारी, जयवर्धन सिंह, राजवर्धन सिंह, प्रद्युम्न सिंह तोमर, इमरती देवी, तुलसी सिलावट, तरुण भनोट, सचिन यादव, महेंद्र सिंह सिसोदिया, कमलेश्वर पटेल, हर्ष यादव प्रदीप जायसवाल, प्रियव्रत सिंह, बाला बच्चन, हुकुम सिंह कराड़ा सहित 28 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। 

तारीख एक बदली मंत्रीमंडल की तस्वीर 

तो वही क्रिसमस यानि आज के ही दिन साल 2023 में मोहन सरकार की कैबिनेट का विस्तार हुआ है। सीएम मोहन यादव के 28 मंत्रियों ने आज राजपाल के सामने मंत्री पद की शपथ ली। जिनमे कैलाश विजयवर्गीय,प्रहलाद पटेल,राकेश सिंह, अर्चना चिटनीस ,चेतन कश्यप, प्रघुमन तोमर, तुलसी सिलावट, आइडल सिंह कंसाना, गोविंद सिंह राजपूत का नाम तय, नागर सिंह चौहान, राकेश शुक्ला, संपतिया उइके, राधा सिंह का नाम शामिल है। तो वही अब इस दिन के चयन को लेकर लोग तरह तरह की बात कर रहे है। 2018 में कांग्रेस सरकार के मंत्री मंडल का विसतरा हुआ था। तो वही आज 2023 में बीजेपी सरकार के मंत्री मंडल का विस्तार हुआ है। दिन और तारीख एक होने के चलते लोग इसे किसी संयोग से कम नहीं समझ रहे है। 


संबंधित समाचार