होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

जाह्नवी कपूर के बाद जैकलिन फर्नांडीज और सोनाक्षी सिन्हा ने खरीदा घर, इतने में हुई डील

जाह्नवी कपूर के बाद जैकलिन फर्नांडीज और सोनाक्षी सिन्हा ने खरीदा घर, इतने में हुई डील

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रॉपर्टी में ज्यादा निवेश कर रहे है। जाह्नवी कपूर के बाद और सोनाक्षी सिन्हा से पहले जैकलिन फर्नांडीज भी घर खरीद चुकी है। बताया जा रहा है कि जैकलिन फर्नांडीज ने मुंबई के बांद्रा में एक घर खरीदा है, जिसमें वो कुछ दिन पहले ही शिफ्ट हुईं थी। इस घर की कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे, लेकिन कीमत बताने से पहले हम आपको बता दें कि जैकलिन फर्नांडीज फिर से एक नई प्रॉपर्टी की तलाश में है।

दरअसल, जैकलिन फर्नांडीज अपनी मां के लिए एक घर खरीदना चाहती है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि जैकलिन फर्नांडीज मलेशिया में एक प्रॉपर्टी खरीदने वाली है। उन्होंने कुआलालंपुर के एक प्लॉट को लेकर अपना मन बनाया हुआ है। इस प्रॉपर्टी को वो अपनी मां को गिफ्ट में करेंगी। एक इंटरव्यू में जैकलीन ने बताया था कि उनकी मां हमेशा से चाहती थीं कि मलेशिया में उनका एक घर हो, क्योंकि उनके परिवार के कई सदस्य वहां बसे हुए है।

ऐसे में वो मलेशिया में प्रॉपर्टी खरीदकर अपनी मां का ये सपना पूरा करेंगी। इसमें उनकी मदद कजिन कर रहे है। बताया जा रहा है कि आइफा अवॉर्ड्स के लिए जब वो मलेशिया गई थी, उसी दौरान उन्होंने अपनी मां को प्रॉपर्टी दिखा दी थी और उन्हें ये पसंद भी आई थी। अब जैकलीन जल्द दोबारा वहां जाकर जरुरी कानूनी कार्रवाई को पूरा कर प्रॉपर्टी खरीद लेंगी। चलिए अब बात करते मुंबई के बांद्रा में खरीदी गए घर की, तो बताया जा रहा है कि जैकलीन ने इस घर को 12 करोड़ रुपए में खरीदा है। हालांकि इसकी पुष्टि अभी हो नहीं पाई है।


संबंधित समाचार