होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

RAHUL GANDHI PRESS CONFRENCE : राहुल बोले, देश के हर सरकारी इंस्टीट्यूट में RSS का आदमी

RAHUL GANDHI PRESS CONFRENCE : राहुल बोले, देश के हर सरकारी इंस्टीट्यूट में RSS का आदमी

नई दिल्ली : शुक्रवार को देशभर में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है, महंगाई, बेरोजगारी, GST और जांच एजेंसी के दुरुपयोग के मुद्दे पर राहुल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। राहुल ने कहा मेरी दिक्कत ये है कि मैं सच्चाई बोलूंगा, महंगाई, बेरोजगारी का मुद्दा उठाने का काम करूंगा। जो डरता है, वो धमकाता है। जो आज देश की हालत है वो उससे डरते हैं, वो महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों पर बात करने से डरते हैं, क्योंकि ये 24 घंटा झूठ बोलते हैं। उन्होंने कहा कि आज हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं है। लोकतंत्र की मौत हो चुकी है। आज चार लोगों की डिक्टेटरशिप है। हम महंगाई ओर जो लोगों को बांटा जा रहा है उस पर बोलना चाहते हैं। हमें पार्लियामेंट हाउस में बोलने नहीं दिया जाता। जो विरोध करता है उसे अरेस्ट किया जाता है। ये हिंदुस्तान की हालत है। 
 
राहुल की बातों का समर्थन करते हुए राजस्थान के सीएम गहलोत ने भी कहा राहुलजी ने जो कहा आप समझ लें कि देश में क्या हालात हैं। किसी ने नहीं सोचा होगा कि देश में लोगों को लोकतंत्र समाप्त होते देखना होगा। देश में महंगाई बढ़ रही है, संविधान को खत्म किया जा रहा है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। देश में ED, इनकम टैक्स, CBI का आतंक है।
 
दिल्ली में हाई एलर्ट 
एक तरफ जहां IB की रिपोर्ट के बाद दिल्ली पुलिस 15 अगस्त को लेकर सावधानी बरत रही वहीं राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी दिल्ली पुलिस की कानून व्यवस्था सम्भालेव रखने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही। दरअसल कांग्रेस ने प्रदर्शन को लेकर 2 स्तर पर रणनीति तैयार की है। पार्टी के सभी सांसद विजय चौक होते हुए राष्ट्रपति भवन तक मार्च करेंगे। वहीं पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय से PM हाउस तक जाएंगे। यहां वे PM हाउस का घेराव करेंगे। प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर को देखते हुए यह फैसला किया गया है।

संबंधित समाचार