होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ED ACTION : भारी नकदी बरामद में मंत्री आलमगीर ने झाड़ा पल्ला, भाजपा नेता ने घेरा

ED ACTION : भारी नकदी बरामद में मंत्री आलमगीर ने झाड़ा पल्ला, भाजपा नेता ने घेरा

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ED) झारखंड के रांची (Ranchi) में कई ठिकानों (Place) पर छापेमार (Red) कार्रवाई (Action) कर रही है। झारखंड सरकार में मंत्री के प्रमुख सचिव के नजदीकी के ठिकानों पर करोड़ों रूपये अब तक नकद बरामद किये जा चुके। बरामद नकद रूपयों की गिनती भी ईडी की टीम के द्वारा की जा रही है।

इस मुद्दे को लेकर अब झारखंड में भाजपा के नेता सरकार पर लगातार हमला कर रहे हैं। भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने इस पर कहा कि 6 से 7 महीने पहले वीरेंद्र राम के यहां रेड हुई थी उसके पास डायरी पकड़ी गई थी जिसमें कई विधायकों का नाम था और मंत्री आलमगीर आलम के सचिव का नाम था।

देखा जाएगा

भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब टेंडर मैनेज करते हैं। उसी के सिलसिले में ED ने इतनी बड़ी कार्रवाई की है। इसकी जांच होनी चाहिए। इस घटना पर झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने भी अपनी सफाई दी है। आलमगीर ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। जैसे सभी लोगों को मीडिया के जरिए जानकारी मिल रही है, वैसे ही उन्हें भी जानकारी मिल रही है। इस मौके पर पीएस को लेकर भी आलमगीर ने अपनी बात रखी।

मंत्री आलमगीर ने कहा कि संजीव लाल एक सरकारी मुलाजिम हैं और हमारे पीएस हैं। हम पीएस का चुनाव अनुभव के आधार पर करते हैं। जो आप देख रहे हैं वहीं हम भी टीवी के माध्यम से देख रहे हैं। ED का क्या निष्कर्ष आएगा वह देखा जाएगा। बता दें कि  प्रवर्तन निदेशालय रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है। वीरेंद्र राम मामले में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस - संजीव लाल के घरेलू सहायक से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई। ईडी ने कुछ योजनाओं के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फरवरी 2023 में झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र के. राम को गिरफ्तार किया था।
 


संबंधित समाचार