होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

PM MODI : कांग्रेस और INDI गठबंधन चिल्लाते हैं ED-ED, पीएम ने करोड़ों रू पर घेरा

PM MODI : कांग्रेस और INDI गठबंधन चिल्लाते हैं ED-ED, पीएम ने करोड़ों रू पर घेरा

राजमुंदरी, पूर्वी गोदावरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ओडिशा (Odisa) का दौरा (Visit) करने के बाद आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) पहुंचे (Reached)। जहां चुनावी सभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर जमकर हमला किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस और INDI गठबंधन आए दिन ED-ED चिल्लाते हैं, आज इसका जवाब पूरा देश देख रहा है। 

झारखंड के रांची में सरकार में मंत्री के सहायक सचिव और उनके सहयोगी के ठिकानों पर मिले नकद करोड़ों रूपयों की बात प्रधानमंत्री ने कही। मोदी ने कहा कि झारखंड में ED ने नोटों के पहाड़ निकाले हैं। कांग्रेस के मंत्री के निजी सचिव के नौकर के पास से यह नोटों का पहाड़ निकला है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने नौकर के घर को काली कमाई का गोदाम बना रखा था।

पीछे कर दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव में एक ओर कांग्रेस पार्टी है और दूसरी ओर YSR कांग्रेस है। कांग्रेस के नेता यहां नतीजों से पहले ही हार मान चुके हैं। दूसरी तरफ, आंध्र प्रदेश की जनता ने YSR कांग्रेस को नकार दिया है, YSR कांग्रेस को पूरे 5 साल मिले लेकिन इन्होंने इस समय को बर्बाद किया और आंध्र प्रदेश को विकास में बहुत पीछे कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये लोग शराबबंदी के वादे के साथ सरकार में आए थे लेकिन आज राज्य सरकार ही शराब की डीलिंग और भ्रष्टाचार करने में लगी है। यहां शराब का बड़ा सिंडिकेट चल रहा है। मोदी ने कहा कि YSR कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार फुल स्पीड में है लेकिन विकास पर ब्रेक लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मैं देश के सामने एक और संयोग की बात करता हूं। आखिर ऐसा क्यों है कि जिनके पास से नोटों के पहाड़ मिलते हैं वे कांग्रेस के प्रथम परिवार के करीबी होते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि  कहीं ऐसा तो नहीं कि जो पैसे पकड़े जा रहे हैं वह कहीं सप्लाई होने के लिए रखे थे। कहीं ऐसा तो नहीं कि कांग्रेस के प्रथम परिवार ने देश भर में ऐसे ही काली कमाई के गोदाम बना रखे हैं। देश कांग्रेस के शहजादे से यह जानना चाहता है।
 


संबंधित समाचार