होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

France President Election: फ्रांस में ऐसे चुने जाते हैं देश के राष्ट्रपति, भारत से अलग है प्रक्रिया

France President Election: फ्रांस में ऐसे चुने जाते हैं देश के राष्ट्रपति, भारत से अलग है प्रक्रिया

दुनिया में 245 से अधिक देश हैं। हर देश में चुनाव प्रक्रिया अलग है। यहां हम बात कर रहे हैं फ्रांस की। क्योंकि फ्रांस में संपन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव में इमैनुएल मैक्रों दूसरी बार जीते हैं। इस बार उन्हें 58.2 फीसदी वोट मिले हैं। उनका ये लगातार दूसरा कार्यकाल होगा। कई देशों में राष्ट्रपति सबसे ज्यादा पावरफुल होते हैं तो कई देशों में प्रधानमंत्री। जैसे भारत में प्रधानमंत्री के पास राष्ट्रपति की सारी शक्तियां होती हैं लेकिन जबकि फ्रांस में राष्ट्रपति सबसे ज्यादा पावरफुल होते हैं।

फ्रांस में कैसा है सबसे पावरफुल शख्स का सिस्टम

भारत और फ्रांस दोनों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री होते हैं। लेकिन भारत में पीएम सबसे महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हैं। जबकि राष्ट्रपति की शक्तियों का इस्तेमाल पीएम ही करते हैं। लेकिन दूसरी और फ्रांस की बात करें तो यहां पर राष्ट्रपति सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं और प्रधानमंत्री नेशनल असेंबली में सरकार का नेता होता है। यहां पर राष्ट्रपति ही प्रधानमंत्री को शपथ दिलाते हैं, जबकि भारत में राष्ट्रपति पीएम को शपथ दिलाते हैं।

फ्रांस में कैसी है राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया

फ्रांस में राष्ट्रपति का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से लोगों द्वारा किया जाता है। साफ शब्दों में कहें तो यहां के लोग सीधे अपने राष्ट्रपति को वोट देते हैं और उनके वोट के आधार पर राष्ट्रपति का चुनाव होता है। यहां दो चरणों में वोटिंग होती है। फिर मतदान के आधार पर राष्ट्रपति का चुनाव किया जाता है। यहां पर भी 18 साल के ज्यादा उम्र के सभी लोग इसमें शामिल हैं। अगर पहले चरण में राष्ट्रपति का चुनाव नहीं होता है तो तब दूसरी बार मतदान होता है।

आपको बताते हैं कि अगर कोई नेता राष्ट्रपति पद के लिए दौड़ना चाहता है, तो उस उम्मीदवार को पहले देश के 500 मेयरों के हस्ताक्षर लेने होंगे। हस्ताक्षर करने के बाद सुप्रीम कोर्ट उन्हें प्रमाणित करके अपनी मंजूरी देती है। इससे पता चलता है कि यहां हर कोई चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकता।


संबंधित समाचार