जबलपुर। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह (Minister Rakesh) ने अपने बयान (Statement) में कहा कि केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने जबलपुर (Jabalpur) के साथ प्रदेश को काफी सौगात (Gift) दी देश की दूसरी सबसे बड़ी 110 km की रिंग रोड की सौगात दी है।
मंत्री सिंह ने जानकारी दी कि जबलपुर को दो रोपवे की सौगात भी दी गई है। जबलपुर देश का दूसरा शहर जहां रोपवे ट्रांसपोर्ट होगा। रिंग रोड को जबलपुर के एअरपोर्ट से जोड़ने की मांग भी की है।
सड़कों का जाल
जबलपुर के एअरपोर्ट रोड़ और रिंग रोड को 13 किलामीटर की बेहतर सड़क निर्माण की मांग केंद्रीय मंत्री गड़करी से की है। इसके साथ ही जबलपुर से बिलासपुर मार्ग में 3 km की अड़चन को दूर करने की मांग की गई है। मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश का लोक निर्माण विभाग इस विकास की यात्रा को जारी रखेगा।
जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जबलपुर में विकसित भारत की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी मौजूद रहे। मंत्री यादव ने केंद्रीय मंत्री गड़करी द्वारा प्रदेश में बिछाये गये सड़कों के जाल और हो रहे विकास कार्यों को लेकर प्रदेश की जनता की ओर से आभार प्रकट किया।