होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

GWALIOR RAPE CASE: सगी भतीजी पर ताऊ की बिगड़ी नियत, हाथ-पैर बांध मुंह में ठूंसा रुमाल, किया रेप

GWALIOR RAPE CASE: सगी भतीजी पर ताऊ की बिगड़ी नियत, हाथ-पैर बांध मुंह में ठूंसा रुमाल, किया रेप

ग्वालियर : मध्य प्रदेश में दुष्कर्म इस कदर बढ़ गया है कि जब बच्चे अपने खुद के ही घर में सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां बिजली न होने का फायदा उठाकर ताऊ ने अपनी सगी भतीजी को दुष्कर्म का शिकार बनाया। इतना ही नहीं किसी को कुछ पता न चले इसके लिए आरोपी ने नाबालिग के मुंह में पहले रुमाल ठूंसा। फिर हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 

घटना 13 मई रात की

घटना 13 मई की रात करीब 8 बजे की है। लेकिन परिजनों ने इसकी कंप्लेंट बीते दिन करवाई। दरअसल,बच्ची की मां समाज और इज्जत को लेकर चुप रही। लेकिन जब बच्ची की तकलीफ बढ़ी तो मां बच्ची को लेकर थाने गई और आरोपी जेठ के खिलाफ शिकायत करवाई। 

भाई का जन्मदिन मनाने के लिए आई थी बच्ची 

पुलिस को बयान देते हुए पीड़िता ने बताया कि उसकी बेटी बचपन से ही नाना नानी के घर में रहती थी। कुछ दिन पहले उसके भाई का जन्मदिन था। जिसका जश्न मनाने के लिए बच्ची माता पिता के घर पहुंची थी। इसी बीच घर की लाइट चली गई और सभी लोग घर के बाहर चले गए। इस दौरान मां ने बेटी से कहा कि भाई को जगाकर बाहर ले आए । छोटा भाई तो बाहर आ गया लेकिन बच्ची बाहर नहीं आई।

जान से मारने की दी धमकी 

आरोपी ताऊ ने मौके का फायदा उठाते हुए बच्ची को जबरन कमरे में खींच लिया और बच्ची के शोर मचाने से पहले ही उसेक मुंह में रुमाल ठूंस दिया। ताऊ की हैवानियत यही नहीं रुकी। उसने बच्ची के हाथ-पैर बांध कर उसके साथ दुष्कर्म किया। ताऊ ने रोती बिलखती मासूम को डरा कर धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसकी हत्या कर देगा। माँ के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
 


संबंधित समाचार