होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

छत्तीसगढ़ में बकरीद की छुट्टी की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

छत्तीसगढ़ में बकरीद की छुट्टी की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

छत्तीसगढ़ सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के मौके पर घोषित सरकारी अवकाश में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी नए आदेश के मुताबिक, पहले यह अवकाश 27 मई को तय किया गया था, लेकिन अब इसे बदलकर 28 मई 2026 कर दिया गया है।

सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया कि वर्ष 2026 के सार्वजनिक और सामान्य अवकाशों की सूची में पहले 27 मई को बकरीद की छुट्टी घोषित की गई थी। बाद में त्योहार की तारीख को ध्यान में रखते हुए इसमें संशोधन किया गया।

नई घोषणा के अनुसार अब 28 मई, गुरुवार को राज्यभर में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज और अन्य शासकीय संस्थान बंद रहेंगे।

राज्य सरकार के इस फैसले के बाद कर्मचारियों, छात्रों और आम नागरिकों के लिए अवकाश की नई तारीख लागू हो गई है।


संबंधित समाचार