भोपाल : टाइगर स्टेट के नाम से मशहूर मध्य प्रदेश में चीतों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। प्रदेश में चीतों की संख्या फ़िलहाल 53 है। जिसमे से 3 गांधीसागर और 50 कूनो है। तो वही अब इन चीतों की दहाड़ गुजरात के कच्छ में भी सुनाई देगी। जिसकी तैयारी प्रशासन ने शुरू कर दी है। बता दें कि पहले चीतों को मध्य प्रदेश के ही नौरादेही (वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व) में बसाने की तैयारी थी। लेकिन, अब चीतों को कच्छ भेजा जा रहा है।
शिफ्टिंग की प्रक्रिया अगस्त-सितंबर तक होगी शुरू
बता दें कि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) और चीता प्रोजेक्ट स्टीयरिंग कमेटी ने कूनो नेशनल पार्क से दो नर और दो मादा चीतों को गुजरात के कच्छ स्थित बन्नी ग्रासलैंड में शिफ्ट किया जायेगा। शिफ्टिंग की प्रक्रिया अगस्त-सितंबर तक शुरू हो सकती है। फ़िलहाल इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
दो नर और दो मादा चीतों भेजे जायेंगे
अधिकारियों ने बताया कि चीतों को एक जगह से दूसरी जगह भेजने की प्रक्रिया अगस्त या सितंबर तक शुरू हो सकती है। यह पहली बार है जब चीतों की अंतरराज्यीय शिफ्टिंग की जाएगी।