होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP POLITICS: CNG की कीमतों में बढ़ोतरी को कमलनाथ ने बताया सरकारी लूट, BJP पर कसा तंज

MP POLITICS: CNG की कीमतों में बढ़ोतरी को कमलनाथ ने बताया सरकारी लूट, BJP पर कसा तंज

भोपाल : मध्य प्रदेश सहित देशभर में बढ़ती महंगाई का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। रोजमर्रा की जरूरतों की चीजों के साथ साथ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने न सिर्फ आम जनता की कमर तोड़ दी है। बल्कि जीना भी मुश्किल कर दिया है। तो वही देश में लगातार बढ़ती महंगाई और जनता की परेशानी को देखते हुए पूर्व सीएम कमलनाथ ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए महंगाई को लूट का नया तरीका बताया है। 

CNG की कीमतों में दो रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी 

राजधानी में आज CNG की कीमतों में दो रुपये प्रति किलो की हुई बढ़ोतरी को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट पर लिखा कि सरकार हर लीटर पर वसूल रही 30 रुपए टैक्स। सरकारी कंपनियां नुकसान बता रही, जबकि इसी साल कंपनियों ने लाखों करोड़ कमाए है। पिछली तिमाही में ही कंपनियों ने 28 से 78% तक मुनाफा कमाया है। 

इसी साल कंपनियों ने लाखों करोड़ कमाए

इतना ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जब कीमतें कम थी तो जनता को राहत नहीं दी गई। वही जब अब कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी वृद्धि हुई तो सारा बोझ जनता पर डाल दिया।  

सीएनजी का रेट ₹83.09 प्रति किलोग्राम

बता दें कि CNG की कीमतों में आज दो रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी के बाद, दिल्ली में अब सीएनजी का रेट ₹83.09 प्रति किलोग्राम हो गया है. यह बढ़ोतरी सुबह 6 बजे से लागू हो चुकी है.यह तीसरी बार है जब सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी हुई है.


संबंधित समाचार