होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

रणवीर सिंह के खिलाफ दर्ज हुई FIR, समर्थन और विरोध दोनों के साथ सोशल मीडिया बंटा दो हिस्सों में

रणवीर सिंह के खिलाफ दर्ज हुई FIR, समर्थन और विरोध दोनों के साथ सोशल मीडिया बंटा दो हिस्सों में

मुंबई : पूर्वी मुंबई उपनगर में स्थित एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के एक पदाधिकारी और एक महिला वकील द्वारा चेंबूर पुलिस स्टेशन में शिकायत आवेदन प्रस्तुत किए गए थे। उन्होंने अभिनेता के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। चेंबूर पुलिस थाने के अलावा दो और थानों में शिकायतकर्ताओं ने शिकायत की है और रणवीर सिंह को कानूनी नोटिस भेजा  है। अभिनेता के खिलाफ आईपीसी की धारा 292,293,297 और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। केस दर्ज कराने वाली शिकायतकर्ता का आरोप है कि रणवीर की न्यूड तस्वीरें देखकर उन्हें मानसिक आघात पहुंचा और उनकी भावनाएं आहत हुईं। 

यह विवाद ऐसे समय पर हुआ है जब रणवीर की फ़िल्में फ्लोर पर हैं। रणवीर रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म 'सर्कस' में नजर आएंगे वहीं वो आलिया के साथ 'रॉकी रॉनी की लव स्टोरी' में भी नजर आएंगे। रणवीर को हाल ही में नेटफ्लिक्स के इंटरेक्टिव स्पेशल 'रणवीर वर्सेज वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' में देखा गया था, जिसे दुनिया भर के नेटिज़न्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।


संबंधित समाचार