भोपाल : मध्य प्रदेश सहित देशभर में आज सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी के लिए करवाचौथ का व्रत रख रही है। यह व्रत सूर्योदय से लेकर चंद्रमा निकलने तक निर्जला रखा जाता है। फिर, चंद्रमा के दर्शन के बाद ही व्रत खोला जाता है। लेकिन आज मौसम में हुए बदलाव के चलते महिलाओं को चंद्रमा के दीदार के लिए काफी इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताते है कि मध्य प्रदेश के किस जगहे पर सबसे पहले चांद दिखाई देगा और कहाँ कहाँ पर कब होगा चंद्रोदय। ..,
सबसे पहले सिंगरौली में दिखेगा चांद
एक्सपर्ट समय के अनुसार, मध्य प्रदेश के सिंगरौली में चांद सबसे पहले रात 8:01 बजे दिखाई देगा. राजधानी भोपाल में इसके रात 8:26 बजे और इंदौर में रात 8:34 बजे दिखने की उम्मीद है. वहीं, राज्य के पश्चिमी छोर पर स्थित आलीराजपुर जिले में चांद सबसे आखिर में रात 8:41 बजे दिखाई देगा. हालांकि स्थानीय मौसम और बादलों की वजह से कुछ जगहों पर तय समय से 10 से 15 मिनट की देरी हो सकती है. उज्जैन में रात 8:33 बजे, जबलपुर में रात 8:16 बजे, ग्वालियर में रात 8:15 बजे, नर्मदापुरम में रात 8:26 बजे, छिंदवाड़ा में रात 8:23 बजे, रीवा में रात 8:06 बजे, सतना में रात 8:08 बजे और सागर में रात 8:19 बजे चांद निकलने की संभावना है.
चंद्रदर्शन के बाद पूरा होगा व्रत
करवा चौथ पर महिलाएं सुबह सरगी ग्रहण करने के बाद व्रत शुरू करती हैं। दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। कई स्थानों पर महिलाएं एकत्र होकर करवा चौथ की कथा सुनती हैं और चंद्रमा के उदय होने की प्रतीक्षा करती हैं। चांद दिखाई देने पर महिलाएं अर्घ्य अर्पित करती हैं और अपने पति के दर्शन के बाद पारंपरिक विधि से व्रत खोलती हैं।