भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से आत्महत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपनी जीवन लीला सिर्फ इसलिए समाप्त कर ली। क्योकि उसके पति ने उसे पार्लर जाने से इनकार कर दिया। घटना अवधपुरी थाना क्षेत्र की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।
परिवार में पसरा मातम
जानकारी के अनुसार, करवाचौथ पर 44 वर्षीय आरती कुर्रे पार्लर जाना चाहती थी। लेकिन पति ने इनकार कर दिया। जिससे दुखी होकर महिला ने सोमवार दोपहर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना से पूरे इलाके में जहां सनसनी फैल गई है। तो वही महिला द्वारा उठाए इस कदम से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
सुसाइड नोट में लिखा - थैंक्यू हसबैंड, मैं जा रही हूं
पुलिस को जांच के दौरान मौके पर एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमे महिला ने लिखा कि थैंक्यू हसबैंड, मैं जा रही हूं, आप खुश रहो। फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
सोमवार दोपहर उठाया खौफनाक कदम
बताया जा रहा है कि सोमवार को खाना खाने के बाद सास-ससुर अपने कमरे में सोने चले गए, जबकि बेटा स्कूल गया हुआ था। इस दौरान महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। शाम को जब आरती अपने कमरे से बाहर नहीं आई तो ससुर ने खिड़की से अंदर देखा तो आरती जमीन पर पड़ी हुई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।