ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां करवाचौथ के दिन एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर मौत के घाट उतार दिया। घटना मुरार थाना क्षेत्र के त्यागी नगर में डिफेंस स्कूल के पास की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
खलबट्टे से सिर पर किया हमला
जानकारी के अनुसार, पत्नी ने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था। ऐसे में पति ने सुबह सबके लिए पोहा बनाया। इस दौरान पत्नी सुधा घर में पलंग पर आराम कर रही थी। तभी किसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद हुआ और आक्रोश में आकर पति आनंद श्रीवास्तव ने पत्नी सुधा श्रीवास्तव पर खलबट्टे से सिर पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
पुलिस को खुद फ़ोन कर दी हत्या की जानकारी
इतना ही नहीं घटना के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फ़ोन कर हत्या की जानकारी दी। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। हत्या किस वजह से की गई। फ़िलहाल इसका खुलास नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
आनंद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं
गुरुवार सुबह घटित हुई घटना से छेत्र में जहां हड़कप मच गया है। तो वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि आनंद श्रीवास्तव ग्वालियर के त्यागी नगर का रहने वाला था और एक दुकान पर मजदूरी का काम करता है। यह भी कहा जा रहा है कि आनंद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। केस दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई जारी है।