होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : भोपाल में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 292 इंजेक्शन जब्त, 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

BHOPAL NEWS : भोपाल में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 292 इंजेक्शन जब्त, 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी भोपाल में नशीले इंजेक्शनों की अवैध बिक्री के मामले में निशातपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 वर्षीय युवक को 292 इंजेक्शनों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। 

146 बुप्रेनॉर्फिन और 146 फेनिरामाइन मिले

पुलिस के मुताबिक, 20 वर्षीय प्रेम शर्मा जो की बजरिया क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। उसके पास से पुलिस को 146 बुप्रेनॉर्फिन (Buprenorphine) और 146 फेनिरामाइन मैलेट (Pheniramine Maleate) इंजेक्शन मिले है। जिनकी कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई जा रही है।

 दोपहिया वाहन में कर रहा था इंजेक्शन सप्लाई

दरअसल, आरोपी दोपहिया वाहन में इंजेक्शन रखकर उनकी बिक्री कर रहा था। जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने जेल रोड स्थित सी साइट रेस्टोरेंट के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि इंजेक्शन कहां से लाए गए थे और किसे सप्लाई किए जाने थे।

आरोपी के खिलाफ कई मामले दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल निशातपुरा पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि इंजेक्शनों की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस

जांच के दौरान पुलिस सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है। आशंका है कि पूछताछ और आगे की कार्रवाई में नशीले इंजेक्शनों की अवैध खरीद-फरोख्त से जुड़े बड़े नेटवर्क के बारे में अहम जानकारी सामने आ सकती है।


संबंधित समाचार