होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : एक पद, दो SP ! मध्यप्रदेश की तबादला सूची में बड़ी चूक, गृह विभाग ने आदेश किया निरस्त

MP NEWS : एक पद, दो SP ! मध्यप्रदेश की तबादला सूची में बड़ी चूक, गृह विभाग ने आदेश किया निरस्त

भोपाल। मध्यप्रदेश में देर रात जारी आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची में बड़ी प्रशासनिक गड़बड़ी होने के चलते एक ही पोस्ट पर दो अधिकारियों की तैनाती के आदेश जारी कर दिए गए। 28 अक्टूबर को जारी हुए इस आदेश को लेकर सियासी बयानबाजी जहां जारी है। तो वही गृह विभाग ने अपने फैसले में संशोधन करते हुए नया आदेश जारी कर पद और पोस्टिंग की तस्वीर साफ़ कर दी है। 

अभिषेक आनंद की पोस्टिंग निरस्त

दरअसल, 2014 बैच की आईपीएस अधिकारी वाहिनी सिंह पहले से ही पीटीसी इंदौर में एसपी के पद पर कार्यरत हैं। वहीं, 28 अक्टूबर को जारी तबादला आदेश में आईपीएस अभिषेक आनंद को भी पीटीसी इंदौर के एसपी का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया था।

24 घंटे में गृह विभाग को बदलना पड़ा आदेश

गड़बड़ी सामने आने के बाद गृह विभाग ने 29 अक्टूबर को नया आदेश जारी कर पुराने आदेश में संबंधित पोस्टिंग को निरस्त कर दिया। अब वाहिनी सिंह पीटीसी इंदौर की एसपी बनी रहेंगी। वहीं, अभिषेक आनंद के पास 15वीं वाहिनी इंदौर और नारकोटिक्स मंदसौर का अतिरिक्त प्रभार पहले की तरह रहेगा।

12 आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले

गौरतलब है कि देर रात जारी सूची में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे। इसमें कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों की जिम्मेदारियां भी बदली गई थीं।


संबंधित समाचार