होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Ratlam news : रतलाम में भीषण सड़क हादसा ! ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, दूसरा घायल

Ratlam news : रतलाम में भीषण सड़क हादसा ! ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, दूसरा घायल

रतलाम : मध्य प्रदेश के रतलाम में बुधवार देर शाम हुए भीषण सड़क हदसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। घटना बाजना क्षेत्र की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। 

 तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर 

जानकारी के मुताबिक कालिया कुंडली के रहने वाले रितेश डामोर अपने साथी जितेंद्र निवासी हलकारा के साथ बाइक पर सवार होकर पाटन की तरफ से आ रहे थे। इस दौरान बाजना की तरफ से तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मारी। जिसकी वजह से एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

यह घटना ग्राम देवली में हुई

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक रॉन्ग साइड से स्पीड में आ रह था और उसने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी वजह से हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। जिन्हे तुरंत स्थानीय लोगों द्वारा अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने रितेश डामोर को मृत घोषित कर दिया।

आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार

वही हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। वहीं प्राथमिक उपचार देने के बाद जितेंद्र को गंभीर हालत में रतलाम रेफर किया गया है।


 


संबंधित समाचार