KATNI NEWS : दुखद ! कटनी में खदान धसने से महिला श्रमिक की मौत, बिना सेफ्टी के किया जा रहा था कार्य

KATNI NEWS : दुखद ! कटनी में खदान धसने से महिला श्रमिक की मौत, बिना सेफ्टी के किया जा रहा था कार्य

कटनी : मध्य प्रदेश के कटनी से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां खदान में कार्य करने के दौरान एक महिला श्रमिक की मौत हो गई। महिला अन्य मजदूरों के साथ खदान में काम कर रही थी। इस दौरान अचानक से खदान की मिट्टी एक तरफ से धस गई। जिसमे दबने की वजह से महिला की मौत हो गई। हालांकि इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य श्रमिकों ने भागकर अपनी जान बचाई। यह पूरा मामला बड़वारा थाना अंतर्गत ग्राम चुटकाई भदावर  में डोलोमाइट खदान का है। 

मजदूरों ने खदान संचालक पर लापरवाही के आरोप

जानकारी के अनुसार सुनीता गौड़ पति तीरथ गौड़ निवासी भदावर खदान में काम कर रही थी। इस दौरान अचानक से खदान में मिट्टी धसकी और सुनीता उसमे दब गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, हादसे के बाद से मजदूरों में आक्रोश है। इतने ही नहीं मजदूरों ने खदान संचालक पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वही मामले में आगे की जांच जारी है। 

बिना सेफ्टी के मजदूरों से कराया जा रहा काम 

बताया जा रहा है कि खदान में  बिना सेफ्टी के मजदूरों से काम करवाया जा रहा था। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। यह पूरा मामला बड़वारा थाना अंतर्गत खदान की है। बता दें कि खदान में दबने से पहली बार मजदूरो की मौत नहीं हुई। इसके पहले भी इस तरह के कई हादसे हो चुके है। बावजूद इसके प्रशासन इस तरह की घटना पर कड़ा एक्शन नहीं ले रही है। 


संबंधित समाचार