होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : CM मोहन के काफिले में अब शामिल होंगे इलेक्ट्रिक कार, पीएम मोदी की अपील के बाद लिया फैसला

MP NEWS : CM मोहन के काफिले में अब शामिल होंगे इलेक्ट्रिक कार, पीएम मोदी की अपील के बाद लिया फैसला

भोपाल : भारत में पेट्रोल डीज़ल की कमी के चलते पीएम मोदी ने जहां जनता से इंधन की बचत की अपील की है। तो वही दूसरी तरफ अब सीएम मोहन  इलेक्ट्रिक कार में सफर करते हुए नजर आएंगे। जिसको लेकर ट्रेनिंग और जांच शुरू कर दी गई है। इतना ही नहीं सोमवार को नई गाड़ियां भी सीएम हाउस पहुंच गई है। 

ईवी गाड़ियां सीएम के कारकेड में होगी शामिल

सीएम की सुरक्षा से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार अब नई गाड़ी को सीएम के कारकेड में शामिल करने से पहले उसके सुरक्षा मानकों को जांचा जाएगा। उसके बाद जल्द ही यह ईवी गाड़ियां सीएम के कारकेड में शामिल होगी। ड्राइवर को भी ट्रेंड किया जाएगा।

सीएम मोहन यादव ने अपना काफिला घटाया

बता दें कि मंत्रियों के काफिले में बड़ी संख्या में गाड़ियां शामिल होने के चलते पेट्रोल डीज़ल की खपत ज्यादा होती है। इसी को कण्ट्रोल करने के लिए सीएम मोहन ने न सिर्फ काफिले की गाड़ियां कम की। बल्कि अब इलेक्ट्रिक कारों में भी सफर करेंगे। 
 


संबंधित समाचार