Dussehra 2024 : शस्त्र-पूजन के साथ मनाया गया दशहरा पर्व मंत्रियों ने भी जिलों में किया शस्त्रों का पूजन

Dussehra 2024 : शस्त्र-पूजन के साथ मनाया गया दशहरा पर्व मंत्रियों ने भी जिलों में किया शस्त्रों का पूजन

भोपाल। लोकमाता देवी अहिल्याबाई के शासनकाल में महिला सशक्तिकरण के लिए हुए कार्यों की स्मृति और देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती वर्ष पर विजयादशमीं का पावन पर्व पूरे प्रदेश में शस्त्र-पूजन के साथ मनाया गया। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने पुलिस शास्त्रागार भोपाल में शस्त्र-पूजा की। विजयादशमी के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पुलिस लाइन रीवा में शस्त्र पूजन किया। मंत्री डॉ. विजय शाह ने विजयादशमी पर्व पर आज पुलिस लाइन खंडवा में पूर्ण विधि-विधान से शस्त्र-पूजा की। उन्होंने सफेद कद्दू काटकर माता को भेंट भी दी गई। 

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पुलिस लाइन धार में शस्त्र-पूजन किया। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री  सावित्री ठाकुर, जनप्रतिनिधिगण और अधिकारी मौजूद रहे। श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने पुलिस लाइन नरसिंहपुर में आयोजित शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में सहभागिता की। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह आज पुलिस लाइन जबलपुर में आयोजित शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमंतु और अर्धघुमंतु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने शस्त्रों एवं वाहनों का पूजन किया और सबकी सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। 

स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने गाडरवाड़ा, जिला नरसिंहपुर में शस्त्र-पूजन किया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श संपतिया उईके ने विजयदशमी पर्व पर पुलिस लाइन मंडला में शस्त्र पूजन किया। जल संसाधन एवं मछुआ कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट ने पुलिस लाइन इंदौर में शस्त्र-पूजन किया। वन मंत्री रामनिवास रावत ने विजयपुर जिला श्योपुर में शस्त्र-पूजन किया। महिला एवं बाल विकास मंत्री   निर्मला भूरिया ने विजयादशमी पर्व पर पुलिस लाईन झाबुआ में शस्त्र पूजन किया। खाद्य मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने सागर में शस्त्र-पूजन की। 

वैदिक विधि से की शक्ति स्वरूपा मां काली की पूजा अर्चना

कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सीधी जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने दशहरे के पर्व पर पुलिस लाइन सीधी पहुंचकर वैदिक विधि से शक्ति स्वरूपा मां काली की पूजा अर्चना एवं शक्ति, साहस और विजय के प्रतीक के रूप में शस्त्रों का पूजन किया गया। सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने पुलिस लाइन ग्वालियर में शस्त्र-पूजन किया। अलीराजपुर में अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने विधि विधान से शस्त्र-पूजन किया गया। मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पुलिस लाइन शिवपुरी में शस्त्र-पूजन किया। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने भिण्ड में शस्त्र-पूजन की। सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने रतलाम में शस्त्र-पूजन किया। उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने विजयदशमी पर्व पर पुलिस लाइन शाजापुर में शस्त्र पूजन किया। 


संबंधित समाचार